WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
धर्मसिवनी

05 दिवसीय शिव महिमा सत्संग महोत्सव 31जुलाई से

सिवनी यशो:- शिव महिमा पर ब्रह्मचारी निर्विकल्प स्वरूप जी के सानिध्य में 05 दिवसीय प्रवचन सत्संग 31 जुलाई से प्रारम्भ होंगे।
          भूतभावन भगवान शंकर का पवित्र श्रावण मास में सत्संग का बड़ा महत्व है इस माह में सनातनी को शिव पूजन तथा पवित्र ग्रंथो का सत्संग किया जाना शुभ फलदायी होता है ! ब्रह्मलीन द्वीपीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के परम कृपा पात्र शिष्य गीता मनीषी ब्रह्मचारी निर्विकल्प स्वरूप जी महाराज द्वारा संस्थापित गीता पराभक्ति मंडल के तत्वाधान में श्रावण एकादशी 31जुलाई से श्रावण अमावस्या 04 अगस्त तक 05 दिवसीय शिव महिमा सत्संग महोत्सव स्मृति लॉन में दोपहर 03 बजे से 06 बजे तक आयोजित किया गया है जिसमे ब्रह्मचारी निर्विकल्प स्वरूप जी महाराज के श्री मुख से शिव महिम्न: स्तोत्र पर आधारित प्रवचन सत्संग होगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!