सिवनी

ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सादक सिवनी द्वारा किया गया पौधारोपण

छपारा  सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा कलेक्टर संस्कृति जैन के निर्देशन में चलाये जा रहे एक पौधा माँ के नाम अभियान के अंतर्गत मैदानी क्षेत्रों मे कार्यरत म प्र जन अभियान परिषद के नेटवर्क द्वारा जगह जगह  पौधारोपण करवाया जा रहा है. इसी तारतम्य में गुरुवार को विकासखंड छपारा अंतर्गत आने वाले ग्राम सादक सिवनी के प्राथमिक स्कूल, पी एम श्री हाईस्कूल, सड़क के किनारे, ग्राम के मंदिर परिसर सहित अन्य और भी स्थानों पर विभिन्न प्रजातियों के 251 पौधे रोपित किए गए.।
 इस पौधरोपण कार्यक्रम में ग्राम के उपसरपंच  रमेश रंगारे,बीआरसी शिक्षा रविशंकर ठाकुर, विकासखंड समन्वयक अनिल चौरे, प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष हीरामन पंचेश्वर, समिति सचिव मनोज पंचेस्वर, एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सभी सदस्य अंकित ठाकुर, रामदास ठाकुर, पंछी भाई, रमेश एवं स्कूल के समस्त स्टाफ की उपस्थिति में पौधे रोपित कर उन्हें वायुदूत एप्प पर अपलोड कर समय-समय पर इनकी देखभाल करने की शपथ ली तथा अन्य लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण की दिशा मे इस तरह के कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!