छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

सेवा, सुशासन और जनकल्याण” के 11 वर्ष पूर्ण –  विकास प्रदर्शनी एवं प्रोफेशनल मीट का आयोजन 12 जून को

मुख्य वक्ता होंगे भाजपा प्रदेश मंत्री एवं सांसद आशीष दुबे

Seoni 11 June 2025 
सिवनी यशो – देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा “सेवा, सुशासन और जनकल्याण” को समर्पित विकास प्रदर्शनी एवं प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम दिनांक 12 जून 2025, गुरुवार को अपराह्न 3 बजे से भाजपा जिला कार्यालय, सिवनी में आयोजित किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं जबलपुर सांसद आशीष दुबे  का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कार्यक्रम में सांसद श्रीमती भारती पारधी, विधायक दिनेश राय ‘मुनमुनÓ, कमल मर्सकोले सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन जी ने जानकारी देते हुए बताया कि 
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 11 वर्षों का कार्यकाल जनकल्याण की योजनाओं, गरीबों के उत्थान, डिजिटल क्रांति और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक रहा है। हम सभी कार्यकर्ता इस विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं। 
इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न वर्गों युवा, व्यवसायी, प्रोफेशनल्स एवं प्रबुद्ध जनों की सहभागिता आपेक्षित की गई है। कार्यक्रम संयोजक प्रेम तिवारी (पूर्व जिला अध्यक्ष, भाजपा) एवं कार्यक्रम सह-संयोजक  पीयूष दुबे (जिला मंत्री, भाजपा) ने सभी आपेक्षित वर्ग से आग्रह किया  है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!