छिंदवाड़ामध्यप्रदेशहेल्थ
150 किलो अमानक प्लास्टिक की गई जप्त
Chhindwara 01 June 2025
छिंदवाड़ा यशो:- नगर पालिक निगम आयुक्त चंद्रप्रकाश राय द्वारा शहर में अमानक प्लास्टिक के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है। जिसके पालन में रविवार को नगर पालिका निगम एवं पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए अमानक पॉलिथीन एवं सिंगल यूज़ प्लास्टिक जप्त करते हुए दोबारा उपयोग न करने की समझाइए दी गई।
इस कार्यवाही में लगभग 150 किलो अमानक पॉलिथीन एवं सिंगल यूज़ प्लास्टिक को जप्त किया गया। कार्यवाही स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मालवी के मार्गदर्शन में पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड एवं नगर पालिक निगम की टीम द्वारा की गई । कार्यवाही के दौरान स्वच्छता निरीक्षक अरुण कुमार गढ़ेवाल ,अनिल लोट ,सुनील मालवी एवं गोविंद चौहान सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।



