छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

बूथ ही कांग्रेस पार्टी की मजबूती का आधार स्तम्भ है- नकुलनाथ

Chhindwara 01 June 2025
छिंदवाड़ा यशो:- पार्टी संगठन को गांव-गांव व बूथ स्तर तक विस्तारित करने एवं मजबूती प्रदान करने में क्षेत्रीय व बूथ कमेटियों का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। मैं प्रत्येक बैठक अथवा जनसभाओं में यह बात कहता हूं कि चुनाव जिताने वाले मंच के सामने बैठे होते हैं। आज पुन: दोहरता हूं कि कांग्रेस पार्टी की नींव कार्यकर्ता हैं। पार्टी में सभी की भूमिका महत्वपूर्ण है किन्तु बूथ की मजबूती पर ध्यान देना नितांत आवश्यक है इसके लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य किया जाना चाहिए। उक्त उदगार आज शिकारपुर कमलकुंज में आयोजित तीन विधानसभाओं की बैठक में जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने व्यक्त किए।चौरई, जुन्नारदेव व अमरवाड़ा विधानसभा के समस्त प्रभारीगण, पर्यवेक्षकगण, ब्लॉक अध्यक्षगण, कार्यकारी अध्यक्ष एवं ब्लॉक समन्वयकगण, उप ब्लॉक शहर अध्यक्षगण एवं कार्यकारी अध्यक्षगण व क्षेत्रीय कमेटी अध्यक्षगण एवं छिन्दवाड़ा ग्रामीण भाग 1 व भाग 2 के पर्यवेक्षक, ब्लॉक अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, ब्लॉक समन्वयक व क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए माननीय नकुलनाथ जी ने कहा कि बूथ मजबूत होगा तभी कांग्रेस मजबूत होगी इस बात को ध्यान में रखते हुए बूथ कमेटियों का गठन किया जाए। प्रभारी, पर्यवेक्षक एवं ब्लॉक अध्यक्ष बूथ पर पहुंचकर ही कमेटी का गठन करें साथ ही इसकी विस्तृत रिपोर्ट भी तैयार करें ताकि सम्पूर्ण जानकारी ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय के साथ-साथ जिला कांग्रेस कमेटी के पास भी उपलब्ध रहे। उपस्थित कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का मतदाता सूची की ओर ध्यानाकर्षण कराते हुए कहा कि सभी मतदाता सूची का अध्यनन अवश्य करें, क्योंकि चुनाव के समय सबसे अधिक गड़बडिय़ां मतदाता सूची में सामने आती है। मतदाता सूची में नाम जोडऩे एवं काटने की जिम्मेदारी क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटियों की होगी, जिसकी निगरानी जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा की जाएगी।

बूथ कमेटी सही बनी तो आपको कोई हरा नहीं सकता: कमलनाथ

आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि बूथ कमेटी का गठन सही हुआ है तो आपको कोई हरा नहीं सकता। चुनाव जीतने में बूथ की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कहा कि अक्सर देखने में यह आता है कि जिन्हें कमेटियों के गठन की जिम्मेदारी सौंपी जाती है वे कार्यालय अथवा घर में बैठकर बूथ कमेटी गठित कर देते हैं, जबकि इसके लिए बूथ पर पहुंचकर सम्पूर्ण व विस्तृत जानकारी जुटाने के उपरांत संगठन से जुड़े सक्रिय पदाधिकारियों को बूथ की जिम्मेदारी देनी चाहिए। उन्होंने सारगर्भित व सीमित उदबोधन में आगे कहा कि इस बार गठित की जाने वाली बूथ कमेटियों की औचक जानकारी जुटाई जाएगी इसलिये जिम्मेदारी देने से पहले जिम्मेदारी लेने वाले की सहमति अच्छी तरह लें ताकि चुनाव के समय किसी भी तरह की परेशानी ना हों।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!