WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

भ्रष्टाचार और आमजनता पर अत्याचार के विरोध में गोंगपा का विरोध प्रदर्शन 20 को

भ्रष्टाचार और आमजनता पर अत्याचार के विरोध में गोंगपा का विरोध प्रदर्शन 20 को
महामहिम राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम सौंपा जायेगा ज्ञापन
सिवनी-18 मार्च 2023 :- गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सिवनी के जिला अध्यक्ष गया प्रसाद कुमरे ने जानकारी देते हुये बताया कि सिवनी जिले में आदिवासियों के साथ-साथ जनता के साथ हो रहे अन्याय, अत्याचार, शोषण व शासकीय विभागों में किया जा रहे भ्रष्टाचार के विरोध में और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश पदाधिकारियों पर दर्ज मामले को वापस कराने की मांग को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति, महामहिम राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन 20 मार्च 2023 को जिला मुख्यालय में सौंपा जावेगा। सिवनी जिले के समस्त ब्लॉकों से गोंगपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सिवनी मुख्यालय पहुंचने के निर्देश दिये गये है। गया प्रसाद कुमरे गोंगपा जिला अध्यक्ष ने बताया कि सिवनी जिले में कृषि अभियांत्रिकी विभाग की योजना अंतर्गत आदिवासी किसान को लाभ दिया जाने के लिये लगभग 24 लाख 40 हजार रूपये से अधिक कीमत का कम्बाईन हार्वेस्टर प्रदान किया गया था। जिसका भुगतान भी लगभग 25 लाख रूपये की राशि संबंधित फर्म ग्रीन इंडिया एग्रो एजेंसी भोपाल के बैंक खाते में ट्रांसफर किया गया है। इसके बाद भी आदिवासी किसान रामकृष्ण कुमरे को आज दिनांक कंम्बाईन हारर्वेस्टर नहीं मिल पाया है।
इस मामले में आदिवासी किसान के साथ लगभग 25 लाख रूपये से अधिक की धोखाधड़ी हुई है। रामकृष्ण कुमरे को अभी तक भले ही हार्वेस्टर नहीं मिला है लेकिन इंडसइंड बैंक से लोन वसूली का नोटिस जरूर मिलने लगा है। इस संबंध में कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को कई बार शिकायत की गई है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई है। इस मामले में 20 मार्च 2023 को कोतवाली पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज कराई जायेगी। गोंगपा जिला अध्यक्ष गया प्रसाद कुमरे ने बताया कि पूर्व में ग्राम परतापुर में बड़ादेव ठाना को खण्डित कर दिया गया था जिससे आदिवासी समाज की धार्मिक भावना आहत हुई है ऐसा कृत्य करने वालों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है। वहीं राजा दलपत शाह जी की प्रतिमा को दो बार तोडफ़ोड़ किया गया है इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं की गई है। सिवनी जिले में आबकारी व पुलिस प्रशासन के संरक्षण में शराब ठेकेदार नियम विरूद्ध शराब का कारोबार कर रहे है, गोपालगंज शराब की दुकान पिछले वर्ष से नियम विरूद्ध तरीके से संचालित हो रही है। गांव-गांव अवैध रूप से देशी विदेशी शराब बिकवाई जा रही है।
इसके साथ ही सिवनी जिले भर में शराब की अधिकांश दुकाने रहवासी इलाको में संचालित की जा रही है जिससे क्षेत्रिय जनमानस में अत्याधिक आक्रोष व्याप्त है। सिवनी मुख्यालय में कचहरी चौक की दुकान को तिकोना पार्क के सामने स्थापित करने की योजना बनाई जा रही है जबकि शहर में एकमात्र पार्क के नाम पर तिकोना पार्क ही है जिसे शराबियों का अड्डा बना दिया जायेगा। आबकारी विभाग और शराब माफियाओं की सांठगांठ के विरोध में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी निंदा प्रस्ताव सरकार के खिलाफ प्रस्तुत करेगी। संपादक व जिला प्रतिनिधि महोदय जी, आपके लोकप्रिय समाचार पत्र में स्थान देने की कृपा करें जी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!