स्वास्थ्य शिविर में 243 मरीजो का पंजीयन,234 मरीजों का उपचार कर दवा वितरित की गई
Chhindwara 07 December 24
छिंदवाड़ा यशो:- सांसद बंटी विवेक साहू (MP Bunty Vivek Sahu) की पहल पर आयोजित किए जा रहे स्वास्थ्य शिविरों (health camps) की श्रृंखला में 78 वा स्वास्थ्य शिविर अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (Amarwada Assembly Constituency) के ग्राम गोरपानी में सम्पन्न हुआ। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई (Former Prime Minister Atal Bihari Vajpayee) की जयंती 25 दिसंबर तक चलने वाले नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 243 मरीजो ने पंजीयन कराया जिसमें 234 मरीजों का उपचार कर दवा वितरित की गई। जांच में पाए गए 9 गंभीर मरीजों को रेफर किया गया।
शिविर में प्रमुख रूप से विधायक कमलेश शाह, राजेश डेहरिया अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। वहीं आज ग्राम बटकाखापा में आज 79 वा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। मंडल के अध्यक्ष संतोष यादव ने क्षेत्र के नागरिकों से स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर जांच कराकर इलाज कराने की अपील की है।




