मंडला यशो:- कॉग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मंडला में आयोजित जन आक्रोश यात्रा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश की जनता के लिए बड़ा ऐलान किया, पहली कक्षा से बारहवी कक्षा तक मुफ्त शिक्षा दी जाऐगी, विशेषकर आदिवासियो के लिए उन्होंने घोषणा की जिस स्थान पर 50 प्रतिशत से अधिक आबादी होगी वहॉ छटी अनुसूचि लागू की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कॉग्रेस की सरकार बनते ही ”पढ़ो-पढ़ाओं” योजना लागू होगी। इसके लिए पहली से बारहवी कक्षा तक नि:शुल्क शिक्षा के साथ, कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को 500 रू. कक्षा नौवी से बारहवी तक 1000 रू. और ग्यारहवी से बारहवी तक के छात्र-छात्राओं को प्रति माह 1500 रू. मिलेंगे, उन्होंने यह भी कहा कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जन जाति के बैकलॉक पदो को तत्काल भरे जाऐंगे। प्रियंका ने कहा कि किसानों का कर्ज माफ करेंगे, 100 यूनिट 100 रू. बिजली, 200 सौ यूनिट का आधा बिजली बिल, गैस सिलेंडर 500 रू. में मिलेगा, महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रू. दिये जायेंगा। सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन स्कीम लागू की जायेंगी।
प्रियंका गांधी ने कहा कि मध्यप्रदेश में भाजपा की 225 महिने की सरकार में 250 से अधिक घोटाले हुए है प्रदेश में आदिवासियों पर अत्याचार हो रहें है भाजपा के नेता प्रदेश को लूट में व्यस्त है मध्यप्रदेश में 18 साल की भाजपा सरकार ने 22 हजार से अधिक घोषणाए की र्किन्तु उन घोषणाओं को पूरा करने का प्रयास नही किया गया। शिवराज सरकार ने इतने सारे घोटाले किये है जिसमें बच्चों के पोषण आहार में घोटाला, मीडे-मील में घोटाला, सर्वशिक्षा में घोटाला, छात्रवृत्ति में घोटाला, भर्ती परीक्षा में घोटाला, प्रदेश के शिक्षित नौजवान क्या करे, फीस भरकर परीक्षा की तैयारी करते है परीक्षा देते है उनकी भर्ती में भाजपा के नेता भारी भ्रष्टाचार करते है धार्मिक क्षेत्र उज्जैन महालोक जैसे में भी घोटाला करने से बाज नही आये।
पूर्व मुख्यमंत्री प्रदेश कॉग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ जी ने जनसभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि शिवराज सिंह ने प्रदेश को दिया क्या है ? मंहगाई दी, भ्रष्टाचार दिया, बेरोजगारी दी, घर घर शराब दी, हम विश्व आदिवासी दिवस का उत्सव मनायें, आदिवासियो के लिए बैकलॉक पदो पर भर्ती करेंगे, गांव में बर्तन बैंक बनायेंगे, वन अपराध के सभी झूठे केशो को वापस लेंगे। शिवराज सरकार ने आदिवासी क्षेत्रो के लगभग 3200 पट्टो को स्वीकृति नही दी, प्रदेश में कॉग्रेस की सरकार बनते ही मैं आपकी समिति बनाउंगा, आदिवासियों को पट्टे दिये जायेंगे, कमलनाथ जी ने कहा कॉग्रेस सरकार किसानों की सरकार है आप कॉग्रेस सरकार से निराश नही होंगे।



