कार पलटने से 3 व्यक्ति घायल
लखनादौन यशो:- सिवनी के लखनादौन थाना अंतर्गत खेरे शिकारा ग्राम के समीप दोपहर के समय एक सड़क हादसा हो गया। जहां कार अनियंत्रित होकर पटल गई। इस हादसे मे 3 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार एक कार में सवार होकर 5 लोग जबलपुर से गोंदिया जा रहे थे। जब वह खेरे शिकारा ग्राम के समीप पहुंचे तो कार क्रमांक रूक्क 66 ष्ट 5591 अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 3 लोगो घायल हो गए। घटना की जानकारी प्रत्यक्ष दर्शियों ने पुलिस और 108 वाहन में दी।
सूचना के बाद एम्बुलेंस में लोगो की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल लाया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची। पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रहे हैं और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा कैसे हुआ। साथ ही घायलों के संबंध में जानकारियां भी जुटाई जा रही है। लखनादौन थाना प्रभारी कीरत धुर्वे ने बताया कि खेरे शिकारा के पास एक बेगनार वाहन अनियंत्रित होकर पलटने की जानकारी मिली थी।



