क्राइमसिवनी

करेंट लगाकर जंगली सूअर का शिकार करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की कार्रवाई

Seoni 22 September 2025

सिवनी यशो:- बरघाट परियोजना मण्डल सिवनी के अंतर्गत परियोजना परिक्षेत्र पांडिया छपारा में 21 सितंबर 2025 की शाम करीब 5 बजे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर परिक्षेत्र अधिकारी  एच.एल. दाहिया और अधीनस्थ वन अमला मौके पर पहुंचे, जहाँ जंगली सुअर का श्किार होना पाया गया । 

करेंट से शिकार और सामग्री जप्त

पिपरिया बीट के ग्राम होलूटोला राजस्व क्षेत्र में जांच के दौरान पाया गया कि चार आरोपियों ने जी.आई. तार से करेंट लगाकर जंगली सूअर का शिकार किया है।
आरोपियों की निशानदेही पर शिकार में प्रयुक्त सामग्री –

  • जी.आई. तार

  • कुल्हाड़ी

  • लकड़ी के दो तुकड़े (जिनमें मांस काटा गया)
    जप्त किए गए।

गिरफ्तार आरोपी

वन विभाग ने जिन चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वे हैं –

  1. झाडूसिंह वल्द संपत सिंह, जाति गौंड, ग्राम होलूटोला

  2. जयसिंह वल्द दयाल सिंह, जाति गौंड, उम्र 35 वर्ष

  3. रामेश्वर वल्द वीरनलाल, जाति मरार, साकिन खुरसुरा

  4. गोविन्द वल्द केशरीचंद, जाति बागरी, उम्र 50 वर्ष, साकिन परासपानी

चारों आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 एवं संशोधित अधिनियम 2022 की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। आरोपियों को 22 सितंबर 2025 को न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।

अधिकारियों और कर्मचारियों का योगदान

इस कार्रवाई में उप संभागीय प्रबंधक अनिल कुमार क्षत्रिय, परिक्षेत्र अधिकारी एच.एल. दाहिया, सहायक परियोजना क्षेत्रपाल एस.सी. वरकड़े, कार्यवाहक वनपाल बी.एल. आर्मो, वन रक्षक  विसराम सिरसाम, स्थायीकर्मी  गिरधर,  संतकुमार,  बाबूलाल,  बलदेव, रतन,  सियालाल, सुरक्षा श्रमिक तामसिंह,  तेजसिंह तथा उड़नदस्ता वाहन चालक वाहिद खान का सराहनीय योगदान रहा।

https://www.mpforest.gov.in/img/files/Prot_217-219.pdf

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button