मध्यप्रदेशसिवनी

NCC कैडेट्स और वन विभाग ने मिलकर किया पौधारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Seoni 28 June 2025
सिवनी यशो:-विश्व पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में एक अनुकरणीय पहल करते हुए प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, पी.जी. कॉलेज सिवनी के सीनियर डिवीजन एनसीसी कैडेट्स और मिशन स्कूल के जूनियर डिवीजन कैडेट्स ने आज वन विभाग के साथ मिलकर गोपालगंज के पास स्थित धमनियां बीट में वृहद पौधारोपण अभियान में सहभागिता की।

 कैडेट्स ने सीखी पौधारोपण की तकनीक

अभियान की शुरुआत में वन विभाग के अधिकारियों श्री बघेल एवं श्री वरुण ने कैडेट्स को गड्ढा खोदने, पौधे लगाने, और जड़ों को सुरक्षित रखने की विधियां समझाईं। उन्होंने बताया कि पौधे लगाते समय जड़ों के चारों ओर मिट्टी को ठीक से दबाना जरूरी होता है, जिससे अधिक पानी में जड़ें गलने से बच सकें।
इसके उपरांत कैडेट्स ने स्वयं अपने हाथों से पौधे रोपे और प्रकृति के साथ एक जीवंत रिश्ता जोडऩे का अनुभव किया।

 बड़े स्तर पर चल रहा है अभियान

एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट पवन कुमार वासनिक ने बताया कि यह अभियान कर्नल थॉमस ओमन, कमान अधिकारी, एनसीसी बटालियन के निर्देशन में सिवनी, पांढुर्ना और छिंदवाड़ा जिलों में चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एनसीसी केवल सैन्य अनुशासन नहीं सिखाती, बल्कि प्रकृति संरक्षण जैसे सामाजिक दायित्वों को भी आत्मसात कराती है।

 संदेश: “वृक्ष ही जीवन”

मिशन स्कूल के एनसीसी अधिकारी श्री लक्ष्मण पटले ने कहा, “पौधे वृक्ष बनकर न केवल जीवनदायिनी वायु देते हैं, बल्कि हमारे पूरे पारिस्थितिकी तंत्र को संतुलित रखते हैं। प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।”

वन विभाग को दिया धन्यवाद

अंत में लेफ्टिनेंट पवन वासनिक ने वन विभाग की पूरी टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि, “पिछले कई वर्षों से वन विभाग का सहयोग इस अभियान को साकार कर रहा है और भविष्य में भी यह सहभागिता जारी रहेगी।”
यह पहल सिर्फ एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं बल्कि युवाओं और समाज को प्रकृति से जोडऩे की दिशा में ठोस प्रयास है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!