क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

सिवनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

थाना प्रभारी किशोर बामनकर के नेतृत्व में ऑपरेशन सफल

 Seoni 09 September 2025

सिवनी यशो:-  जिले में बढ़ती मादक पदार्थ तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 2 किलो 069 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा व नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री पूजा पांडे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली सिवनी किशोर बामनकर के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

आरोपी और बरामद मशरूका

पुलिस ने आरोपी विदेश उर्फ प्रदीप मानाठाकुर (उम्र 42 वर्ष, निवासी कुचबुंदिया मोहल्ला गंज वार्ड, सिवनी) को कटंगी रोड ब्रिज के पास गिरफ्तार किया।

उसके पास से बरामद किए गए सामान –

  • 2 किलो 069 ग्राम अवैध गांजा (कीमत लगभग 30,000)

  • एक्टिवा स्कूटी (कीमत लगभग 50,000)

  • रियलमी मोबाइल फोन (कीमत लगभग 10,000)

मामला दर्ज और आगे की जांच

कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी से तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

पुलिस की सतर्कता

पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

इस टीम का योगदान

इस कार्रवाई में एसआई दिनेश रघुवंशी,

प्रआर बोगेश राजपूत,

आरक्षक शेखर बघेल,

अमर उइके,

परवेज सिद्दीकी,

अमित रघुवंशी, सु

धीर डेहरिया,

प्रतीक बघेल,

सिद्धार्थ दुबे,

पंकज सोलंकी और मजहर कुरैशी का सराहनीय योगदान रहा

https://www.amarujala.com/madhya-pradesh/chhindwara/a-speeding-car-crushed-a-police-constable-to-death-on-the-chhindwara-sivni-highway-chhindwara-news-c-1-1-noi1218-3337418-2025-08-28

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!