क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

मप्र राज्य वन विकास निगम ने की कार्यवाही एक लठ्टा और 23 नग सौगार चिरान जब्त की

Seoni 12 Dec 24

सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश वन विकास निगम लिमि. बरघाट परियोजना मंडल सिवनी के परियोजना क्षेत्र पाडिया छपारा के ग्राम उगदीवाड़ा में छापामार कार्यवाही करके सागौन के लठ्ठा एवं चिरान जप्त की गई।मिली जानकारी अनुसार म.प्र. राज्य वन विकास निगम, लिमि. बरघाट परियोजना मण्डल, सिवनी के परियोजना परिक्षेत्र पांडिया छपारा अंतर्गत बुधवार को मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर संभागीय प्रबंधक श्रीमति भारती ठाकरे (भा.व.से.) के निर्देशन में सर्च वारंट जारी कर, परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी शिवभान नागेश्वर एवं वन अमले द्वारा परियोजना परिक्षेत्र पाडिया छपारा के अंतर्गत आने वाले ग्राम उगदीवाड़ा, थाना उगली, तहसील-केवलारी, जिला सिवनी निवासी श्री बृजलाल / तेजलाल चौहान, के घर छापेमारी कार्यवाही की गई।

छापेमारी में अवैध रूप से रखे गये सागौन 01 नग ल_ा 0.028 घन. मी एवं 23 नग सागौन चिरान 0.102 घन.मी.कुंल 0.130 घ.मी. वनोपज एवं संलिप्त औजार सिकंजा 01 नग, आंरा 01 नग, रिंदा 02 नग, बसूला 02 नग, छोटी आरी 01 नग, हथौड़ा 01 नग जप्त की गई। परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी पांडिया छपारा द्वारा भारतीय वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत बृजलाल / तेजलाल चौहान, के विरूद्ध वन अपराध पंजीबद्ध किया गया।

उक्त जप्ती कार्यवाही में परियोजना परिक्षेत्र अधिकारी बेहरई रवि गेडामें, क्षेत्रीय अमला स.प.क्षे भारत लाल आर्मी, पी. एल. मसराम, श्रीमति चंद्रवती परते, वनरक्षक एन. के. तेकाम, बी.आर. सिरसाम, विनियेन्द्र मर्सकोले, श्रीमति रजनी भारती, मुकेश बिसेन, स्थाई कर्मी एवं सुरक्षा श्रमिकों का सराहनीय योगदान रहा

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!