क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

4 बच्चों की तालाब डूबने से मौत : गांव पसरा मातम

सिवनी यशोः- कुरई थाना क्षेत्र के ग्राम धोबीसर्रा में बेहद हृदयविदारक घटना घटित होने से पूरे गांव में मातम पसर गया। 

जानकारी के अनुसार ग्राम के कुछ बालक तालाब में नहाने गये हुए थे जहाँ डूबने चार बच्चों की मौत हो गयीं।

ग्रामीण इस समय अपने खेतों में परहा लगाने जुटे हुए है।डूबने वाले बच्चों के माता पिता भी सुबह से खेत गये हुए थे जब शाम को वापस हुये तो बच्चों की तलाश शुरू हुई तलाश के दौरान बच्चों के कपडे तालाब के पास दिखे और पानी लबालब भरे तालाब में बच्चों के शव तैरते दिखे तो उनके होश उड गये।

  रविवार को छुट्टी होने के कारण बच्चे घर पर ही थे बडे सभी खेत चले गये थे । बच्चे इसी बीच तालाब में नहाने चले गये और डूबने से उनकी मौत होगयी।

 बच्चों की मौत पर गांव में जहां मातम छा गया है वहीं परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। डूबने वालो मे ऋषभ पिता प्यारेलाल विश्वकर्मा 5 वर्ष धोबीसर्रा निवासी ,अराव पिता यशवंत तुमराम 6 वर्ष धोबीसर्रा निवासी, रितिक पिता सुनील चक्रवर्ती 10 वर्ष धोबीसर्रा निवासी ,आयुष पिता सोनू बावने 8 वर्ष लामा ज्योति लालबर्रा निवासी की तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई मृतक बच्चों के माता-पिता खेत में परहा गाने गए हुए थे।

4 बच्चों की तालाब डूबने से मौत : गांव पसरा मातम - Seoni News

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button