मंडला यशो:- खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण पर प्रभावी रोकथाम हेतु मध्यप्रदेश शासन खनिज साधन विभाग से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर के निर्देशानुसार खनिज विभाग मण्डला द्वारा खनिजो के अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन तथा अवैध भण्डारण के विरुद्ध सतत् रूप से कार्यवाहियां की जा रही हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में खनिज रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त वाहन एमपी 51 एबी 0709 को ग्राम चौगान तहसील घुघरी, ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 51 एबी 2550 तथा एमपी 51 एबी 0187 को ग्राम बिछिया एवं न्यू हॉलेन्ड ट्रेक्टर बिना नंबर को ग्राम पोड़ी तहसील मण्डला में खनिज विभाग द्वारा जब्त किया गया। इस प्रकार खनिज विभाग द्वारा कुल चार ट्रेक्टर अवैध परिवहन के दौरान जब्त किये गये। अवैध परिवहन में संलिप्त उक्त वाहनों को जब्त कर शासकीय अभिरक्षा में संबंधित थाना मण्डला, महाराजपुर तथा बिछिया की सुपुर्दगी में दिया गया। उक्त वाहन के विरूध म0प्र0 खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के प्रावधानों के तहत् प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय प्रेषित किया जा रहा है।
Related Articles
बरघाट में ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण का आयोजन
July 1, 2026
छिंदवाड़ा से मैहर तक 375 किमी की धार्मिक पदयात्रा पर निकले सांसद बंटी विवेक साहू, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
July 1, 2026

