छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने सभी की सहभागिता आवश्यक – संपतिया उईके

ग्राम केहरपुर से विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ, भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिलाई गई शपथ

मंडला यशो:- मंडला जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ मंडला विकासखंड के ग्राम केहरपुर से किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअली जुड़े और उन्होंरने देश के विभिन्न क्षेत्र के हितग्राहियों से चर्चा करते हुए उन्हें संबोधित किया। केहरपुर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में विधायक संपतिया उईके, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, जिला पंचायत सदस्य शैलेष मिश्रा एवं संदीप सिंह, जनपद सदस्य संदीप सिंगौर, सांसद प्रतिनिधि जयदत्त झा, प्रभारी कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, संयुक्त कलेक्टर सीएल वर्मा एवं हुनेन्द्र घोरमारे तथा अन्य जनप्रतिनिधि, विभिन्न योजनाओं के हितग्राही तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विधायक संपतिया उईके ने अपने संबोधन में कहा कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम केन्द्र सरकार से सभी वर्गों के विकास के लिए संकल्पित है। भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ देश बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोडऩा आवश्यक है। आमजन शासन की योजनाओं को समझें तथा पात्रतानुसार लाभ उठाएं। विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने सभी की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सभी वर्ग के लोग आगे बढ़ेंगे तो देश आगे बढ़ेगा और विकसित भारत का सपना साकार होगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हिन्दुस्तान तेजी से विकास कर रहा है और वह आने वाले समय में निश्चित रूप से समूचे विश्व का नेतृत्व करेगा। उन्होंने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वे पात्रतानुसार शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर विकास की मुख्य धारा से जुड़ें, सरकार और प्रशासन हर कदम पर उनके साथ है।
इससे पूर्व मवई से आए बैगा नर्तक दल तथा स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में प्रश्नमंच तथा खेल की विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया तथा शासन के विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों द्वारा विभिन्न योजनाओं से उनके जीवन में आए बदलाव से संबंधित अनुभव साझा किए गए। इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं के सफल प्रतिभागियों को पुरूस्कृत किया गया तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को हितलाभों का वितरण किया गया। साथ ही उपस्थितजनों को भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणजनों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयों का वितरण किया गया।

योजनाओं का लाभ दिलाने गांव-गांव पहुंचेगी वेन

कार्यक्रम के अंत में विधायक संपतिया उईके, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, जिला पंचायत सदस्य शैलेष मिश्रा एवं संदीप सिंह तथा अन्य अतिथियों ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत केन्द्र सरकार की योजनाओं से सुसज्जित वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन विभिन्न क्षेत्रों में जाकर नागरिकों को केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें पात्रतानुसार लाभ दिलाने की पहल करेंगे। विकसित भारत संकल्प यात्रा का समापन 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर होगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button