मध्यप्रदेशसिवनी

पेंच टाइगर रिजर्व में 47 मैदानी कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, पिपिंग सेरेमनी में कंधों पर सजे स्टार

वनरक्षक से वनपाल और वनपाल से उपवन क्षेत्रपाल बने कर्मचारी, अधिकारियों ने दी नई जिम्मेदारियों की शुभकामनाएं

पेंच टाइगर रिजर्व पदोन्नति समारोह – 47 कर्मचारियों को पदोन्नति, पिपिंग सेरेमनी में कंधों पर सजे स्टार

Seoni 21 July 2026
सिवनी यशो:- पेंच टाइगर रिजर्व में मैदानी कर्मचारियों के सम्मान में “पिपिंग सेरेमनी” (Piping Ceremony) समारोह का आयोजन किया गया। खवासा इंटरप्रिटेशन सेंटर में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में 36 वनरक्षकों को वनपाल तथा 11 वनपालों को उपवन क्षेत्रपाल (Deputy Ranger) पद पर पदोन्नति मिलने पर सम्मानित किया गया।

समारोह में पेंच टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर देवप्रसाद जे. एवं उप संचालक  पुनीत गोयल ने पदोन्नत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कंधों पर स्टार अलंकृत कर उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

पदोन्नति के साथ बढ़ी जिम्मेदारी : फील्ड डायरेक्टर

इस अवसर पर फील्ड डायरेक्टर देवप्रसाद जे. ने कहा कि पदोन्नति केवल पद में वृद्धि नहीं होती, बल्कि यह कर्तव्य, अनुशासन और उत्तरदायित्व में वृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों ने अपनी निष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट कार्य के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है।

उन्होंने पदोन्नत कर्मचारियों से अपेक्षा व्यक्त की कि वे भविष्य में और अधिक जिम्मेदारी, ईमानदारी एवं उत्साह के साथ वन एवं वन्यजीव संरक्षण के कार्यों का निर्वहन करेंगे तथा विभाग की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

पेंच टाइगर रिजर्व में पदोन्नत वन कर्मचारियों की पिपिंग सेरेमनी
पेंच टाइगर रिजर्व में पदोन्नत वन कर्मचारियों के कंधों पर अधिकारियों ने लगाए स्टार।

स्टार सम्मान के साथ बढ़ी वन एवं वन्यजीव संरक्षण की जिम्मेदारी

उप संचालक पुनीत गोयल ने कहा कि कंधों पर लगाया गया स्टार केवल सम्मान का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह जनता, वन और वन्यजीवों के प्रति बढ़ी हुई जिम्मेदारी का भी प्रतीक है।

उन्होंने सभी पदोन्नत कर्मचारियों को कानून प्रवर्तन को प्रभावी बनाने, उत्कृष्ट कार्यों की निरंतरता बनाए रखने और पेंच टाइगर रिजर्व के संरक्षण एवं प्रबंधन में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

पेंच टाइगर रिजर्व में पदोन्नत वन कर्मचारियों की पिपिंग सेरेमनी
पेंच टाइगर रिजर्व में पदोन्नत वन कर्मचारियों के कंधों पर अधिकारियों ने लगाए स्टार।

अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं

समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पदोन्नत साथियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पेंच टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने बताया कि यह आयोजन विभाग में कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और उत्कृष्ट कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल है।

यह भी पढ़े :-

सिवनी पुलिस में प्रमोशन की खुशी: 10 अधिकारियों के कंधों पर सजे निरीक्षक के स्टार, एसपी कृष्ण लालचंदानी ने पहनाए बैज 

वन विभाग में तबादला आदेश जारी : सिवनी जिले में 80 कर्मचारी इधर से उधर

  सिवनी वन विभाग में ऐतिहासिक पदोन्नति: वनरक्षक से उप वनक्षेत्रपाल तक 271 कर्मचारियों को मिला प्रमोशन

मध्यप्रदेश विधानसभा में UCC विधेयक पारित, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- समान अधिकार और न्याय की दिशा में बड़ा कदम 

https://www.facebook.com/share/v/1CvzRMjPZj/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button