छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशलाइफस्टाइलव्यापारसिवनी

55000 कर्मचारी एकसाथ इस्तीफा देने पहुँचे भोपाल

नीलम पार्क भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर प्रदेश के 55000 समिति कर्मचारी मुख्यमंत्री के नाम सौंप देंगे सामूहिक इस्तीफा

सिवनी 19 मई 2023
सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ अपनी 02 सूत्रीय न्यायोचित जायज माँगो को लेकर निरंतर अनिश्चितकालीन 14 दिन से हड़ताल पर रहने के बाद भी शासन द्वारा उनकी माँग को तवज्जो नही दिया गया। शासन की दुष्नीति के विरोध में बीते 14 दिवसों में सहकारी समिति कर्मचारियों द्वारा तमाम प्रकार के हथकंडे (सुंदरकांड का आयोजन, दाह संस्कार मुंडन कार्यक्रम, विशाल रैली निकालकर प्रशासन को ज्ञापन सहित अन्य) भी अपनाये। परंतु शासन द्वारा उनकी माँग की नही माना गया जिससे त्रस्त होकर महासंघ के एजेंडा अनुसार सहकारी समिति कर्मचारियों द्वारा आज दिनाँक 19 मई को नीलम पार्क भोपाल में प्रदेश के 55000 सहकारी समिति कर्मचारी एकसाथ एकत्रित होकर एक सामूहिक इस्तीफा मुख्यमंत्री के नाम सौंपकर नौकरी से त्याग पत्र दे देंगे।
मध्यप्रदेश सहकारी समिति महासंघ सिवनी के जिलाध्यक्ष वंशी ठाकुर द्वारा शासन की गलत नीति से निराश होकर कहा कि हमारे जिले के कई कर्मचारियों को विगत 02 वर्ष से वेतन नही मिला है वे अपने परिवार का भरण पोषण किस प्रकार कर रहे है वे ही इसकी पीड़ा का अहसास कर सकते है। बिना वेतन की नौकरी करने से अच्छा तो कही मजदूरी करना उचित है, जब हम शासन के कर्मचारी ही नही तो हम शासन का काम क्यों करें। मध्यप्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि उनकी उचित मांगों को विगत दस वर्षों से अनसुना किया जा रहा है। जबकि अल्पवेतन प्राप्त करने वाला कर्मचारी 12-12 घण्टे काम कर रहा है। बढ़ती महंगाई के चलते अब परिवार का भरण पोषण करना भी मुश्किल हो रहा है। 6 मई से महासंघ भोपाल के आव्हान पर प्रदेश के समस्त कर्मचारी अनिश्चित कालीन आंदोलन पर है। उन्होंने अपनी दो सूत्रीय मांगों को प्राथमिकता देते हुये बताया कि वर्ष 2019 में जारी पैक्स सेवा नियम अनुसार वेतनमान लागू किया जावे, पैक्स सहकारी संस्थाओं समस्त कर्मचारियों को सम्मिलित किया जाये। दूसरी मांग प्राइवे उपभोक्ता भंडार, स्वसहायता समूह, वन समिति आदि को खाद्यान्न वितरण कमीशन 200 रुपये प्रति क्विंटल, सीजन 02 किलो प्रति क्विंटल किये जाने की मांग रखी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!