छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रदेश कार्यालय में प्रारंभ

विधानसभा चुनाव एवं केन्द्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम की रूपरेखा बनने की संभावना

   भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रदेश कार्यालय में प्रारंभ  विधानसभा चुनाव एवं केन्द्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम की रूपरेखा बनने की संभावना 
 भोपाल - भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को प्रारंभ हो चुकी है यह बैठक आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर विशेष होने वाली है प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के पूर्व सोशल मीडिया आईटी एवं मीडिया की बैठके पिछले दिनों संपन्न हुई है भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव एवं लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी मोड में पूरी तरह आ रही है । 
 शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में दीप प्रज्वलन के साथ प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रारंभ हुई इस बैठक में राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के सभी नेता मौजूद हैं। बैठक में विधानसभा चुनाव के लिये व्यापक माहौल तैयार करने के लिये देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 30 मई से 30 जून तक प्रदेश भर में बड़े उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा तैयार करने की संभावना है । हालांकि भाजपा द्वारा बूथ स्तर तक कार्यक्रम लंबे समय से चलाये जा रहे है बूथ विजय संकल्प अभियान बूथ सशक्तिकरण अभियान अजीवन सहयोग निधि संग्रहण जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा के निरंतर बूथ स्तर तक के संपर्क में हैं इसके साथ ही जनजातिय क्षेत्रों में गौरव यात्राएँ विकास यात्राएँ आदि कार्यक्रमों पर इस बैठक में चर्चा के साथ संंगठन में कसावट लाने और प्रदेश में पुन: भाजपा की सरकार को बनाने के लिये सुझाव के साथ विरोधी दल कांग्रेस को मुंहतोड़ जबाव देने के लिये रणनीति पर चर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में होना संभावित है । 
  प्रदेशा कार्यसमिति की बैठक के बाद संभाग प्रभारियों की अलग-अलग बैठक आयोजित की जाएंगी। कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश सह प्रभारी डॉ. रामशंकर कठेरिया, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ, केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते एवं वरिष्ठ नेतृत्व शामिल हैं।  सिवनी 19 मई 2023
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रदेश कार्यालय में प्रारंभ
विधानसभा चुनाव एवं केन्द्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम की रूपरेखा बनने की संभावना

 सिवनी 19 मई 2023
भोपाल – भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को प्रारंभ हो चुकी है यह बैठक आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर विशेष होने वाली है प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के पूर्व सोशल मीडिया आईटी एवं मीडिया की बैठके पिछले दिनों संपन्न हुई है भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव एवं लोकसभा चुनाव को लेकर चुनावी मोड में पूरी तरह आ रही है ।

शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में दीप प्रज्वलन के साथ प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रारंभ हुई इस बैठक में राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के सभी नेता मौजूद हैं। बैठक में विधानसभा चुनाव के लिये व्यापक माहौल तैयार करने के लिये देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 30 मई से 30 जून तक प्रदेश भर में बड़े उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा तैयार करने की संभावना है । हालांकि भाजपा द्वारा बूथ स्तर तक कार्यक्रम लंबे समय से चलाये जा रहे है बूथ विजय संकल्प अभियान बूथ सशक्तिकरण अभियान अजीवन सहयोग निधि संग्रहण जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से भाजपा के निरंतर बूथ स्तर तक के संपर्क में हैं इसके साथ ही जनजातिय क्षेत्रों में गौरव यात्राएँ विकास यात्राएँ आदि कार्यक्रमों पर इस बैठक में चर्चा के साथ संंगठन में कसावट लाने और प्रदेश में पुन: भाजपा की सरकार को बनाने के लिये सुझाव के साथ विरोधी दल कांग्रेस को मुंहतोड़ जबाव देने के लिये रणनीति पर चर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में होना संभावित है ।
प्रदेशा कार्यसमिति की बैठक के बाद संभाग प्रभारियों की अलग-अलग बैठक आयोजित की जाएंगी। कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश सह प्रभारी डॉ. रामशंकर कठेरिया, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुघ, केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते एवं वरिष्ठ नेतृत्व शामिल हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!