धूमधाम से मनाया जायेगा 555 वां प्रकाश पर्व (गुरूनानक जंयती)
सिवनी 14 नवंबर
सिवनी यशो:- नगर के गुरूद्वारा गुरूसिंघ सभा सिवनी में गुरूनानक देव (Guru Nanak Dev) जी की 555 वां प्रकाश पर्व (555th Prakash Parvh) 15 नवंबर को धूमधाम से मनाया जावेगा।इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुये गुरूद्वारा गुरूसिंघ सभा के प्रधान राजा भाटिया ने बताया कि गुरूनानक देव जी का 555 वां प्रकाश पर्व इस वर्ष धूमधाम से मनाया जावेगा।जिसमें 15 नवंबर को प्रात: 05 बजे से जबलपुर से आये मनप्रीत सिंघ द्वारा आसा दी वार कीर्तन दरबार किया जावेगा। इसके उपरांत प्रात: 10.30 बजे बेबे नानकी कीर्तन जत्था द्वारा कीर्तन एवं दोपहर 12 बजे कीर्तन अरदास के उपरांत गुरू का अटूट लंगर वितरित किया जावेगा।
श्री भाटिया ने आगे बताया कि इसके उपरांत शाम 06 बजे श्री रहरासि साहिब जी का पाठ, शाम 07 बजे बेबे नानकी कीर्तनी जत्था द्वारा कीर्तन एवं रात्रि 08 बजे जबलपुर से आये मनप्रीत सिंघ द्वारा विशेष कीर्तन दरबार किया जावेगा। उसके उपरांत गुरू का अटूट लंगर वितरित किया जावेगा।
गुरूद्वारा गुरूसिंघ सभा ने सभी साध संगत से अपील की है कि सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर गुरूघर की खुशियॉ प्राप्त करे।





