WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
व्यापारसिवनी

श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर सरगापुर में मड़ई 16 को

सिवनी 14 नवंबर
सिवनी यशो:- पतित पावनी मां वैनगंगा नदी के पास स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर सरगापुर में विशाल ईनामी मड़ई का आयोजन 16 नवबर दिन शनिवार को आयोजित है। मंदिर के सेवक श्रवण यादव ने बताया कि एकम की मंडई में ग्वाल बाल व अहीरी नृत्य टोलियां अपने साज एवं वाद्य के साथ मृदंग वाद्य अवश्य लेकर आवे। मंडई का प्रथम ईनाम 3 हजार रूपए, द्वितीय 2500 रूपए व तृतीय ईनाम 2100 रूपए रखा गया है। श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर के सदस्य नीलेश यादव, समोद यादव, मोनू इनवाती सहित समस्त ग्रामवासियों ने दुकानदार भाईयों व क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मड़ई का आनंद उठाने का आग्रह किया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!