छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

देश में 71 करोड़ तथा जिले में 9 लाख माता – पिता पूजे गए

Chhindwara14 February 2025
छिंदवाड़ा यशो:- परम् पूज्य संत श्री आशारामजी बापू की पावन प्रेरणा से विश्व के 167 देशों में मनाया जाने वाला मातृ – पितृ पूजन दिवस की धूम जिले सहित पूरे देश में रही । यह कार्यक्रम जिले के 1462 ग्रामों, हजारों स्कूलों, तथा देश की 69 लाख शैक्षणिक संस्थानों में सम्पन्न हुआ। आयोजक श्री योग वेदांत सेवा समिति ने गत 2 माह पूर्व ही देश में कार्यरत 2500 समितियाँ और 551 आश्रमों की जिम्मेदारी सुनिश्चित कर दी थी । बच्चों में , विद्यार्थियों में , युवाओं में अपने अपने माता-पिता के प्रति पूज्य भाव प्रकट हो इस निमित्त प्रतिवर्ष यह आयोजन करवाये जातें हैं। सन 2006 में इसकी शुरुआत छिंदवाड़ा गुरुकुल से हुई थी। आज विश्व के 167 देशों का पर्व बन गया । इस सफल पहल के कारण अमेरिका जैसे सुपर पावर देश के कैलिफोर्निया विधानसभा ने सन 2020 में पूज्य बापूजी को सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया ।

आज गुरुकुल में अध्ययनरत 24 राज्य एवं विदेशों के विद्यार्थियों ने अपने-अपने माता पिता का वैदिक रूप से भगवान श्री गेणश जी जैसी पूजा अर्चना की। कार्यक्रम में सभी धर्मों के और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की । मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम महापौर विक्रम आहाके, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष किरण चौधरी, उपकुलपति शंकरशाह विश्वविधालय इंद्र प्रसाद त्रिपाठी, सिख समाज के कुलदीप सिंह अरोरा, मुस्लिम समाज के रिजवान कुरैशी, गायत्री परिवार के राजेश साहू, अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्रो. अमर सिंह, राष्ट्रीय बजरंग दल के नितेश साहू, जिला भाजपा के महामंत्री परमजीत सिंह, मधुकर राव पोपली, राष्ट्रपति पुरुष्कार प्राप्त विनोद तिवारी उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की जमकर सराहना की । जिले के सांसद विवेक ( बंटी ) साहू ने आयोजकों को शुभकामनाएं दी । समिति से प्राप्त जानकारी से ज्ञात हुआ कि गत 2 माह से जारी इन आयोजनों में देश में लगभग 71 करोड़ तथा जिले में 9 लाख माता पिता पूजे गए । इस भव्य आयोजन के लिए सामाजिक कार्यकर्ता भगवानदीन साहू के प्रार्थना पत्र पर महामहिम राष्ट्रपति , प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री म.प्र. पहले ही आदेशित कर चुके हैं ।

श्री साहू के विशेष आग्रह पर उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों को सहयोग के लिए आदेशित किया । सम्पूर्ण कार्यक्रम में श्री शक्ति ट्रस्ट एवं संस्कृत पुस्तकोंन्नति सभा द्वारा संचालित सन्त आशारामजी आश्रम खजरी का सहयोग सराहनीय रहा । ऐतिहासिक आयोजन हेतु साध्वी रेखा बहन, साध्वी प्रतिमा बहन, समिति के अध्यक्ष मदनमोहन परसाई , खजरी आश्रम के जयराम भाई, गुरुकुल की संचालिका दर्शना खट्टर, प्राचार्या प्रिया सिंह, युवा सेवा संघ के अध्यक्ष ओमनारायण साहू, महिला समिति लिंगा ललीता घोंघे, डॉ. मीरा पराड़कर, छाया सूर्यवंशी, वैशाली भुसारे ( लंदन ) ने सेवाएं दी। भव्य आयोजन की सफलता के लिए समिति के अध्यक्ष मदनमोहन परसाई ने राष्ट्रपति , प्रधानमंत्री , अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री, समस्त जिला कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग के लिए साधुवाद प्रदान किया ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button