WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेश

79 परीक्षा केन्द्रों में 15946 परीक्षार्थियों ने हल किया हिन्दी का प्रश्र पत्र

79 परीक्षा केन्द्रों में 15946 परीक्षार्थियों ने हल किया हिन्दी का प्रश्र पत्र - Seoni News79 परीक्षा केन्द्रों में 15946 परीक्षार्थियों ने हल किया हिन्दी का प्रश्र पत्र - Seoni News
सिवनी यशो:- माध्यमिक शिक्षा मण्डल म.प्र.भोपाल द्वारा आयोजित कक्षा 12वी हायर सेकेन्ड्री की मुख्य परीक्षा जिले के 79 परीक्षा केन्द्रों में आज गुरूवार 02 मार्च को हिंदी प्रश्र पत्र के साथ प्रारंभ हुई । परीक्षा में 79 केन्द्रों में कुल परीक्षार्थी दर्ज 15946, उपस्थित 15651, अनुपस्थित 295, नकल प्रकरण निरंक पाया गया। परीक्षा जिलास्तरीय दल जिसमें एस.एस.कुमरे सहायक संचालक, निरंजन बैस व्याख्याता, श्रीमति अर्चना मर्सकोले उ.मा.शि., श्रीमति सुनीता ओसवाल के द्वारा शास.उ.मा.वि.अरी, शास.उ.मा.वि गंगेरूआ, शास.उ.मा.वि आष्टा, शास.उ.मा.वि धारनाकलां, शास.उ.मा.वि खामी एवं इसी प्रकार आर.आर.मेहता सहायक संचालक, एस.एस.ठाकुर व्याख्याता, विपनेश जैन, ए.पी.सी. के द्वारा शास.हाईस्कूल महात्मा गांधी, मिशन इंग्लिश सिवनी, शास.म.ल.ब.क.उ.मा.वि.सिवनी, शास.उत्कृष्ट सिवनी, का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्र में परीक्षा निर्विघ्न एवं सुचारु रुप से संचालित पाई गई।
परीक्षार्थियों ने गुरूवार को हिंदी का प्रश्र पत्र देने के पश्चात बताया कि प्रश्र पत्र बहुत अच्छा रहा और प्रश्र औसत परीक्षार्थियों को ध्यान में रखकर तैयार किया था अच्छे तरीके से परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों ने प्रश्नपत्र पूरा हल किया । परीक्षार्थी प्रश्र पत्र हल करने के वाद बहुत प्रसन्न दिखें और उन्होंने आगे के प्रश्र पत्रों के लिये बेहतर तैयारी करने की मंशा भी प्रगट की
जिलास्तरीय उडऩदस्ता हेतु निरीक्षण किये गये परीक्षा केंद्र
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि शासकीय उ.मा.वि. अरी में 154 परीक्षार्थी उपस्थित व 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित, शासकीय उ.मा.वि. गंगेरूआ में 271 परीक्षार्थी उपस्थित व 5 परीक्षार्थी अनुपस्थित, शासकीय उ.मा.वि. आष्टा में 188 परीक्षार्थी उपस्थित, शासकीय उ.मा.वि. धारनाकलां में 253 परीक्षार्थी उपस्थित व 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित, शासकीय उ.मा.वि. खामी में 231 परीक्षार्थी उपस्थित व 7 परीक्षार्थी अनुपस्थित, शासकीय हाईस्कूल महात्मा गांधी में 198 परीक्षार्थी उपस्थित व 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित, मिशन इंग्लिश सिवनी में 259 परीक्षार्थी उपस्थित व 3 परीक्षार्थी अनुपस्थित, शासकीय म.ल.ब.क.उ.मा.वि. सिवनी में 430 परीक्षार्थी उपस्थित व 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित, शासकीय उत्कृष्ट सिवनी में 508 परीक्षार्थी उपस्थित व 44 परीक्षार्थी अनुपस्थित हुये।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!