WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
राजनीतिसिवनी

9 अगस्त को युवा कांग्रेस स्थापना दिवस गरिमापूर्वक मनाया जायेगा- देवेंद्र ठाकुर

   सिवनी यशो:- जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र ठाकुरने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि 9 अगस्त को युवा कांग्रेस स्थापना दिवस गरिमा पूर्वक कार्यालय जिला कांग्रेस कमेटी इंदिरा भवन सिवनी में मनाया जाएगा, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने आम जनों और कांग्रेसियों से अपील करते हुए जानकारी दी और कहा की आप सभी को विदित है कि भारत रत्न आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री शहीद इंदिरा गांधी जी द्वारा 9 अगस्त 1960 को भारतीय युवा कांग्रेस की स्थापना की गई थी। जिसका उद्देश्य देश के सामाजिक उत्थान की दिशा में युवा पीढ़ी कार्य करके स्वयं में नेतृत्व क्षमता विकसित करें । भारतीय युवा कांग्रेस 1960 से इंदिरा जी के इस पवित्र उद्देश्य कोपूर्ण करने में प्रयासरत है हमे गर्व है कि इस वर्ष पुन: 9 अगस्त 2024 को जिला युवा कांग्रेस सिवनी द्वारा युवा कांग्रेस स्थापना दिवस गरिमा पूर्वक मनाया जायेगा।जिसके चलते विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं ।

सर्वप्रथम प्रात: 10 बजे ध्वजा रोहण श्रीमती चित्रलेखा नेताम जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं लोकप्रिय आदिवासी नेत्री के मुख्य आतिथ्य एवं श्रीमती सांता बाई सस्याम प्रसिद्ध पर्यावरणविद् एवं पूर्व जनपद सदस्य ;कर्मार्गीझरी की अध्यक्षता में संपन्न किया जायेंगा।
ध्वजा रोहण उपरांत राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत का गायन कर वीर शहीदों का जयघोष किया जायेगा।
तत्पश्चात 9 अगस्त आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य पर आदिवासी गौरव पर्व के रूप में युवा कांग्रेस द्वारा मनाया जायेगा। जिसके तहत आदिवासी समाज मे उत्कृष्ट कार्य कर रहें लोगों को सम्मानित किया जायेगा।
साथ ही वृक्षारोपण कार्यक्रम समय 11 बजे रखा गया है।।
अत: जिले के समस्त वरिष्ठ कांग्रेस नेता गण एवं युवा कांग्रेस साथियों से 9 अगस्त 2024 शुक्रवार सुबह 9रू30 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय सिवनी पहुंचने का कष्ठ करें।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!