सिवनी यशो:- अयोध्या में विराजित होने जा रहे हैं रामलला के दरबार से पूजित अक्षत कलश शोभा यात्रा गांव- गांव में निकाली जा रही है। इसी कड़ी में राजपूत कॉलोनी टैगोर वार्ड सिवनी में भी अक्षत कलश यात्रा निकाली गई ।इसी दौरान 90 वर्षीय वृद्धा एवं सेवा निवृत्त शिक्षिका श्रीमती रमादेवी सोनी घर से बाहर निकल कर अक्षत कलश अपने सिर पर धारण किया और शोभा यात्रा का हिस्सा बनी। उन्होंने कहा कि मेरा जीवन आज धन्य हो गया ।मुझे इस दिन का वर्षों से इंतजार था। उल्लेखनीय होगा कि श्रीमती रामादेवी बहुत ही धार्मिक महिला है एवं राजपूत कॉलोनी स्थित शिव शक्ति मंदिर के निर्माण में उनकी प्रमुख भूमिका रही है।



