सिवनी यशो: – देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय पंडित अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर को सिवनी जिला भाजपा पूरे जिले में गरिमा के साथ हर बूथ पर मनायेगी । भाजपा जिला आलोक दुबे ने कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न कराने के लिये हर विधानसभा कार्यक्रम के प्रभारी और सहप्रभारी नियुक्त किये है ।
भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि सिवनी जिले के हर बूथ पर पंडित अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धा पूर्वक याद किया जायेगा और भाजपा को मजबूत करने का संकल्प लिया जायेगा । हर बूथ पर श्रद्धेय अटल जी की जयंती के कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न करने के लिये जिले की चारो विधानसभाओं में प्रभारी नियुक्त किये गये है ।
सिवनी विधानसभा में तरूण मुनिया टांक को प्रभारी एवं निरंजन मिश्राा को सह प्रभारी बनाया गया है । इसी प्रकार बरघाट विधानसभा में डाँ. अभिजीत सिंह चौहान को प्रभारी एवं श्रीमती गोमती ठाकुर को सहप्रभारी, केवलारी विधानसभा में डाँ. नवल श्रीवास्तव को प्रभारी एवं देवी सिंह बघेल को सहप्रभारी, लखनादौन विधानसभा में प्रमोद पटेल को प्रभारी एवं आशीष गोल्हानी को सहप्रभारी बनाया गया है ।
भाजपा जिला अध्यक्ष सभी मंडल अध्यक्षों से आग्रह किया है कि उनके मंडलों के हर बूथ में पंडित अटल बिहारी बाजपेयी जी की जयंती 25 दिसंबर को कार्यक्रम संपन्न हो एवं पंििडत अटल बिहारी बाजपेयी को श्रद्धा के साथ याद किया जाये तथा भाजपा को मजबूत करने का संकल्प लिया जाये इस बात की चिंता मंडल के सभी कार्यकत्र्ता पूरी जिम्मेदारी से करें यह सुनिश्चित किया जाना चाहिये ।



