सिवनीमध्यप्रदेशराजनीति

कांग्रेस के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन, 160 पदाधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण

नगर कांग्रेस अध्यक्ष तनवीर अहमद सहित 11 मंडलम अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण प्रमाण पत्र

सिवनी में कांग्रेस का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर संपन्न, 160 पदाधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण

Seoni, 09 August 2026
सिवनी यशो:-  कांग्रेस के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन होने के बाद नगर कांग्रेस अध्यक्ष तनवीर अहमद सहित शहर के सभी 11 मंडलम अध्यक्षों ने प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्राप्त किए। प्रमाण पत्र कांग्रेस सेवादल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी द्वारा प्रदान किए गए।

प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका बढ़ाने तथा पार्टी की विचारधारा और कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया।

जिलेभर से 160 पदाधिकारी हुए शामिल

दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में सिवनी जिले के विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्ष, मंडलम अध्यक्ष सहित लगभग 160 कांग्रेस पदाधिकारियों ने सहभागिता की और प्रशिक्षण का लाभ लिया।

शिविर के माध्यम से पदाधिकारियों को संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और पार्टी के कार्यक्रमों को बूथ एवं मंडल स्तर तक पहुंचाने के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।

प्रशिक्षण के समापन अवसर पर पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कांग्रेस नेताओं ने प्रशिक्षण प्राप्त पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने और जनता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़े :-

धाधरा में भरभराकर गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबे 4 लोग

भोपाल-रीवा समेत चार नई हवाई सेवाओं का आज शुभारंभ, सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे पहली उड़ान को फ्लैग ऑफ

सुशासन का आधार न्याय, हर नागरिक तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता : CM डॉ. मोहन यादव

जन विश्वास शिविर, हर घर तिरंगा यात्रा एवं संत रविदास 650वीं जयंती वर्ष के कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु विधानसभा प्रभारी नियुक्त

https://www.facebook.com/share/r/1BuKo1HJ3H/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button