WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिसिवनी

छपारा में मां वैनगंगा नदी में मोक्षदा एकादशी से आरती की शुरूवात

 

छपारा में मां वैनगंगा नदी में मोक्षदा एकादशी से आरती की शुरूवात - Seoni News
छपारा यशो:- सिवनी जिले के छपारा में शनिवार को एकादशी के पावन अवसर पर पुण्य सलिल मां वैनगंगा की आरती की शुरुआत की गई,,,जिसमे छपारा नगर के समस्त श्रद्धालु भक्तों बड़ी संख्या में सहभागिता की ।
आयोजक समिति ने हफ्ते भर से इस आयोजन को सफल बनाने में प्रचार प्रसार किया ,,,उसी का प्रतिफल था की आज हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्तों का एकादशी के दिन वैनगंगा नदी में तांता लगा रहा ,,,समस्त क्षेत्र वासियों ने मां वैनगंगा की आरती करने के पश्चात नदी में दीप दान किया ,,,अब से प्रत्येक एकादशी पर मां वैनगंगा नदी में आरती का आयोजन किया जाएगा जिसमे जिले भर से सभी श्रद्धालु भक्तों से आयोजक समिति ने निवेदन किया है की जिस प्रकार से काशी वाराणसी और मां नर्मदा में आरती की जाती है वही आरती मां वैनगंगा छपारा में आयोजित की जायेगी जिसमे अधिक से अधिक संख्या में मां वैनगंगा की महा आरती में शामिल होकर के अपने जीवन को धन्य बनाएं ।
पवित्र आयोजन के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक सिवनी विभाग प्रचारक सुरेन्द्र सिंह जी की उपस्थिति में, वरिष्ठ ब्राम्हणों के मार्गदर्शन में छपारा नगर में हर एकादशी पर मां बैनगंगा की आरती का शुभारंभ हुआ

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!