WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

कांग्रेस में हुआ बड़ा फेरबदल

दिल्ली :- कांग्रेस ने लोकसभा की तैयारियां तेज कर दी हैं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए महासचिव और प्रभारी की नियुक्तियां की हैं, साथ ही कोषाध्यक्ष और सहायक कोषाध्यक्ष भी नियुक्त किये हैं। अभी तक उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रिंयका गांधी से प्रभार वापस ले लिया है और उनकी जगह अविनाश पांडे को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है । कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रिंयका गांधी के पास अब किसी राज्य का प्रभार नहीं है । यह राज्य चुनाव की दृष्टि से इतना महत्व पूर्ण है कि कहा जाता है कि सत्ता का मार्ग यही से होकर जाता है । कांग्रेस इस राज्य में अपनी पकड़ खो चुकी है यहाँ अब भाजपा का दबदबा है ।
कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में रणजीत सिंह सुरजेवाला प्रभार वापस लेकर उन्हें कर्नाटक का प्रभारी बनाया तथा जितेंद्र सिंह मध्यप्रदेश का प्रभारी बना है ।
सचिन पायलट को कांग्रेस हाईकमान ने छत्तीसगढ़ के प्रभारी महासचिव की नई जिम्मेदारी दी है। राजस्थान के सह प्रभारी सचिव रहे देवेंद्र यादव को पंजाब प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!