WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की पीठ थपथपाई शीर्ष नेतृत्व ने

विपक्षी सामने खडे होने की हिम्मत न कर सके, जीत बड़ी करने की रणनीति

भारतय जनता पार्टी की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक शनिवार को संपन्न हुई जिसमें मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की जमकर तारीफ इस बात के लिए हुई कि उन्होंने बूथ प्रबंधन को केन्द्रित कर लगातार मेहनत की और टारगेट 51प्रतिशत वोट शेयर का.निर्धारित किया था। मध्यप्रदेश में भाजपा. को मिली बड़ी सफलता के पीछे यह मेहनत भी एक सहायक रही है।

भाजपा की दो दिवसीय बैठक के दौरान विपक्षी गठबंधन INDIA पर कोई भी  चर्चा नहीं हुई। केवल लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत सुनिश्चित करने फार्मूले पर ही बैठक केन्द्रित रही। पार्टी के शीर्ष  नेताओं द्वारा मंत्र दिया गया कि सभी लोकसभा क्षेत्रों को जीतने की योजना गंभीरता से बनायी जाये कहीं भी कमजोर होकर नहीं लड़ना है। हमें यह नहीं सोचना चाहिए कि  कोई मजबूत गढ़ देश के किसी अन्य हिस्से में पार्टी के खराब प्रदर्शन की भरपाई कर सकता है।

 इस मीटिंग में बीजेपी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में 51 प्रतिशत वोट शेयर हासिल करने का टारगेट रखा है। इसके साथ ही नए वोटर्स से जुड़ने के लिए पार्टी पूरे देश में अभियान चलाएगी। हर बूथ को मजबूत करने के लिये सब दूर सघन अभियान चलाये जायेंगे। नव मतदाताओं से संपर्क और चर्चा सुनिश्चित करने.के अभियान चलाये के कार्यक्रम बनाने पर जोर रहेगा। 

जानकारी के मुताबिक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पदाधिकारियों से कहा कि 2024 में जीत का अंतर इतना बड़ा होना चाहिए कि विपक्ष लोकसभा चुनाव के बाद बीजेपी उम्मीदवार के सामने खड़े होने की हिम्मत भी न कर सके।

लोकसभा चुनाव के लिये शंखनाद बहुत प्रभावी तरीके से शुरू किया जा सकता। विकसित भारत संकल्प यात्रा में नेताओं की उपस्थिति सुनिश्चित कर मानिटरिंग के साथ जनता में मोदी सरकार की लोकप्रियता बढाना भी भाजपा की योजना है। 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!