WhatsApp Image 2026-06-16 at 6.41.56 PM
क्राइमछिंदवाड़ादेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

तीर्थ यात्रा पर वृंदावन पहुँची डॉ. अनामिका बाथरूम में मृत मिली

सिवनी यशो:- विकासखंड केवलारी अंतर्गत उपस्वास्थ्य केंद्र पांजरा में पदस्थ 28 वर्षीय ष्ट॥ह्र डॉ. अनामिका राय पिता राजेन्द्र राय की बाथरूम में मौत हो गई है। वे वृंदावन में संत प्रेमानंद के दर्शन कर लौटी थीं।
सिवनी से अपने साथियों के साथ चिकित्सक डॉ. अनामिका राय की मथुरा वृंदावन धार्मिक यात्रा पर गई थी जहां उनकी मृत्यु हो गई। डॉक्टर अनामिका गेस्ट हाउस में स्नान के दौरान बेहोश हुई थीं। साथी उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल लेकर गए थे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
डाँ अनामिका अपने साथियों के साथ तीर्थ यात्रा पर गयी थी और सभी वृंदावन में एक गेस्ट हाउस में अपने कुछ साथियों के साथ ठहरीं थीं। डाँ. अनामिकाा बाथरूम में नहाने गई थीं परंतु जब डॉक्टर अनामिका काफी देर तक कोई आवाज न आने पर साथियों ने बड़ी मशक्कत के बाद दरवाजा खोला तो पाया कि अनामिका बेहोश है ।
साथियों के अनुसार युवती स्नान करने बाथरूम में गई थी और बेहोश हो गई। जिसे उपचार के लिए ब्रज हेल्थकेयर अस्पताल में भर्ती करवाया जहाँ चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया।
मथुरा वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के परिक्रमा मार्ग स्थित ललिता आश्रम के सामने गेस्ट हाउस में 26 दिसंबर को सिवनी जिले से आधा दर्जन युवक और युवतियां आकर ठहरे थे।
पुलिस को मृतक युवती के साथियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सभी लोग मंगलवार की सुबह संत प्रेमानंद के दर्शन कर गेस्टहाउस पहुंचे थे। श्रद्धालुओं में शामिल पलारी निवासी राजेन्द्र राय की 28 वर्षीय बेटी डॉ. अनामिका राय स्नान के लिए बाथरूम में गई थीं।
काफी देर तक बाहर न निकलने पर साथियों ने आवाज लगाई तो कोई जवाब न मिला। जब दरवाजा खोला तो अनामिका बेहोश मिलीं। जिसे लेकर सभी साथी ब्रज हेल्थकेयर हॉस्पिटल उपचार के लिए लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक के शव परीक्षण के पश्चात शव को पलारी लाया जा रहा है जहाँ उसका अंतिम संस्कार किया जायेगा ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button