छिंदवाड़ादेश विदेशनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारणी भंग, नये सिरे से होगा गठन

भोपाल यशो:- मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कमलनाथ को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटा कर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने हारे हुए विधायक जीतू पटवारी को कांग्रेस पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है । कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष पद से कमलनाथ की छुट्टी करने के साथ ही प्रदेश के प्रभारी को बदल दिया है और नये प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को भोपाल पहुंचे और प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस जि़ला अध्यक्षों एवं जि़ला प्रभारियों की बैठक हुई। इस बैठक में जितेंद्र सिंह, दिग्विजय सिंह, उमंग सिंघार, सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव,CWC सदस्य कमलेश्वर पटेल,CEC सदस्य ओमकार मरकाम, पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह जी उपनेता हेमंत कटारे सहित कई नेता शामिल हुए। इस बैठक में के प्रदेश के प्रभारी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकरणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया और कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने निर्णय लिया है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों को भंग किया जाता है और जिले के प्रभारी व सह प्रभारी अग्रिम आदेश तक अपना काम करेंगे। इससे यह स्पष्ट हो गया कि जीतू पटवारी अपनी नई टीम बनायेंगे । इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि वर्तमान दौर संघर्ष और चुनौती भरा है, लेकिन असंभव कुछ नहीं है। हम समर्पण भाव से “मैं नहीं हम” को सर्वोपरि मानकर एकजुटता के साथ काम करेंगे। उन्होंंने कहा कि हमने कांग्रेस की लंबी चली बैठक में पांच संकल्प लिये और उस संकल्प के आधार पर हम सभी मिलकर योजना अनुसार कांग्रेस को मजबूत करेंगे ।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मै नहीं हम के आधार पर काम कर पार्टी को मजबूत करने की बात कह कर इशरों इशरों में यह कह दिया कि पार्टी अभी तक मैं के आधार पर चल रही थी और कमलनाथ जी किसी की सुनते नहीं थे ।
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी की प्रदेश की कांग्रेस कार्यकारणी को भंग नये सिरे से बनाने का एलान कर दिया है इसका सीधा मतलब है कि जीतू पटवारी प्रदेश की नई कार्यकारणी सहित जिलों की नई कार्यकारणी का नये सिरे से गठन करेंगे ।

मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी का नया मूल मंत्र

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी से प्रेस को जारी सूचना में दावा किया गया है कि, प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश कांग्रेस पार्टी संगठन को 5 मूल मंत्र (संकल्प, समन्वय, सक्रियता, संघर्ष से सफलता) दिया है। श्री पटवारी ने आज, कांग्रेस विधायकों, जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों, संगठन मंत्रियों की बैठक में वरिष्ठ नेताओं से किया संवाद, संगठन की मजबूती और लोकसभा चुनाव की रणनीति पर की चर्चा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button