छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

पूज्य शंकराचार्य आज पहुँचेंगे गुरूधाम दिघौरी

सिवनी यशो:- अनंत श्री विभूषित द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज का आज 30 दिसंबर शनिवार को गुरूधाम दिघौरी आगमन होगा ।
महाराज श्री के जारी कार्यक्रम के अनुसार पूज्य शंकराचार्य जी महाराज 30 दिसंबर को नागपुर राधिका बिहार शीतला माता मंदिर के पास क्वेटा कालोनी में टांक परिवार में पधार कर श्रद्धालुओं से भेंट करेंगे । इसके पश्चात पूज्य महाराज श्री दोपहर 3:00 बजे नागपुर से सड़क मार्ग से सिवनी गुरूधाम दिघौरी के लिये प्रस्थान करेंगे और दिघौरी पहुँचकर रात्रि विश्राम करेंगे ।
महाराज श्री 31 दिसंबर रविवार को गुरूधाम दिघौरी में उपस्थित रहकर भक्तगणों से धर्मचर्चा कर उन्हें आशीर्वाद प्रदान करेंगे 31 दिसंबर को रात्रि विश्राम करेंगे एवं 01जनवरी 2024 दिन सोमवार को पूज्य गुरूदेव महाराज दोहपर 2:00 बजे तक दिघौरी गुरूधाम में उपस्थित रहेंगे । दोपहर 2:00 बजे के पश्चात शंकराचार्य आश्रम बाला भवानी मंदिर गणेशगंज के लिये प्रस्थान करेंगे तथा आश्रम में उपस्थित रहकर श्रद्धालु भक्तों को दर्शनलाभ देंगे तथा रात्रि विश्राम करेंगे ।
पूज्य गुरूदेव महाराज 02 जनवरी मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे के पश्चात परमहंसी गंगा जिला नरसिंगपुर के लिये प्रस्थान करेंगे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button