छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

31 दिसंबर को छिंदवाड़ा चौक में एक शाम राम के नाम कार्यक्रम का आयोजन

सिवनी यशो:- रामवट सेवा समीति द्वारा आगामी 31 दिसंबर रविवार को शाम 6:00 बजे स्थानीय छिंदवाडा़ चौक में एक शाम प्रभु श्रीराम के नाम के रुप में एक विशाल धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें प्रभु श्रीराम की भव्य भजन संध्या तथा संगीतमय महाआरती होगी तथा इस दौरान विशाल भण्डारा भी रखा गया है। इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी द्वारा बताया गया कि आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम के दिव्य मंदिर का लोकार्पण हो रहा है जिस को लेकर लोगों में उत्साह व्याप्त है साथ ही यह हम सभी लोगों के लिए एक ऐसा ऐतिहासिक और गौरवशाली अवसर है जिसकी प्रतीक्षा देशवासियों द्वारा पिछले 500 वर्षा से की जा रही थी।
श्री तिवारी ने बताया कि इस गौरवशाली अवसर को चिरस्मरणीय बनाने के साथ ही आगामी 22 जनवरी को लाकार्पित होने जा रहे दिव्य और आलौकिक राम मंदिर के लोकार्पण कार्यक्रम के लिए लोगों को प्रेरित तथा प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राम वट सेवा समीति द्वारा 31 दिसंबर से 22 जनवरी तक विभिन्न धार्मिक आयोजन श्रृंखलाबद्ध किये जायेंगे। इन सभी कार्यक्रमों में लोगों की सहभागिता आपेक्षित है साथ ही समस्त नगरवासियों से आग्रह है कि 31 दिसंबर की शाम को छिंदवाडा़ चौक में आयोजित होने वाले भजन, महाआरती में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भण्डारा महसप्रसाद ग्रहण करें।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button