WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
Uncategorized

रामकथा और प्राण प्रतिष्ठा बैठक संपन्न

सिवनी यशो:- आगामी आने वाले समय मे तीन दिवसीय श्री रामकथा के साथ श्री नर्मदेश्वर शिवलिंग की स्थापना कार्यक्रम दिनांक 20/21/22 जनवरी, स्थान मोती महल लाँन् बरघाट रोड डुंडासिवनी मे श्री अतुल रामायणी जी के मुखार बिंद से दोप 3 से शाम 6 बजे तक संपन्न होना है। इस विषय को लेकर मोतीनाला के समीप नवनिर्मित मंदिर प्रांगण मे बैठक का आयोजन किया गया जहाँ आयोजन समिति और कार्यक्रम समिति पर चर्चा हुई। बैठक मे आगामी समय के लिए प्रचार प्रसार और सुझाव भी आमंत्रित किये गये। दिनांक 20 जनवरी को नर्मदेश्वर शिवलिंग की शोभा यात्रा लक्ष्मी नारायण मंदिर से नेहरू रोड, काली चौक, बरघाट नाका, होते हुए मोती महल लाँन जायेगी जिसमे सभी श्रद्धालु जन सम्मिलित रहेंगे। दिनांक 22 जनवरी को हवन पूजन प्राण प्रतिष्ठा एवं भण्डारा सम्पन्न होगा।
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर समिति सिवनी के द्वारा उक्त आयोजन आयोजित है जिसमे सभी धर्म प्रेमियों से उपस्तिथि का आगृह है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!