Uncategorized

वीरेंद्र डहेरिया बने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष

भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन सहित पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने दी बधाई

वीरेंद्र डहेरिया बने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Seoni 11 June 2026
सिवनी यशो:- Bharatiya Janata Party
अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद पर वीरेंद्र डहेरिया की नियुक्ति होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का वातावरण है। पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

 “कुशल नेतृत्व से संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा”

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वीरेंद्र डहेरिया को शुभकामनाएँ देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके कुशल नेतृत्व, समर्पण एवं संगठनात्मक क्षमता के साथ अनुसूचित जाति मोर्चा और अधिक मजबूती के साथ कार्य करेगा तथा संगठन को नई गति एवं नई ऊर्जा प्राप्त होगी।

 प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के प्रति जताया आभार

वीरेंद्र डहेरिया ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।

 “माँ भारती का आशीर्वाद सदैव बना रहे”

कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि माँ भारती का आशीर्वाद एवं वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन सदैव उनके साथ बना रहे और उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊँचाइयों को प्राप्त करे।

https://www.facebook.com/share/p/18XC55JDQQ/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button