Uncategorized

किसानों के नाम पर राजनीति करना कांग्रेस की पुरानी आदत, भाजपा किसानों के साथ चट्टान की तरह खड़ी है: शेषराव यादव

शेषराव यादव का नकुलनाथ पर पलटवार -कांग्रेस किसानों को गुमराह कर रही

Chhindwara 18 June 2026
छिंदवाड़ा यशो:- भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने पूर्व सांसद नकुलनाथ द्वारा खाद वितरण को लेकर दिए गए बयान को तथ्यों से परे और किसानों को भ्रमित करने का प्रयास बताया है।

उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर चिंता करना अच्छी बात है, लेकिन चिंता के नाम पर राजनीति करना और बिना तथ्य जाने आरोप लगाना कांग्रेस की पुरानी आदत रही है।

यह भी पढ़े :-तेज रफ्तार का कहर: बेहरई मोड़ पर बस-ट्रक की भीषण भिड़ंत, 6 घायल

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि किसानों की चिंता का ढोंग वे नकुलनाथ कर रहे हैं, जिन्हें यूरिया, डीएपी और एनपीके खाद के बीच का अंतर तक पता नहीं है। जो कभी खेत में खड़े नहीं हुए, जिन्होंने किसान के माथे का पसीना नहीं देखा, वे आज किसानों के हितैषी बनने का अभिनय कर रहे हैं।

किसान सब जानते हैं, उन्हें यह भी पता है कि कौन उनके सुख-दुख में साथ खड़ा रहा और कौन केवल बयान देने आता है।

यह भी पढ़े :-स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी, सीएम मोहन यादव की बड़ी घोषणा

उन्होंने कहा कि यदि कहीं खाद वितरण में कोई समस्या आती है, तो भाजपा सरकार उसे छिपाती नहीं है। सरकार तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कदम उठाती है।

यह भी पढ़े :-राम राज्य की भावना पर चल रही सरकार, मध्यप्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों पर: सीएम डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने और किसी भी प्रकार की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए पूरी गंभीरता से काम कर रही है।

https://newsonair.gov.in/hi/%E0%A4%95%E0%A5%87%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80%E0%A4%AF-%E0%A4%95%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A4%BF-%E0%A4%AE%E0%A4%82%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%80-%E0%A4%B6%E0%A4%BF%E0%A4%B5-6/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button