WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

सिवनी विधायक ने कैबीनेट मंत्री से भेंट की एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुये

सिवनी यशो:- शुक्रवार 05 दिसंबर को सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने केबिनेट मंत्री से सौजन्य भेंट की तथा संकल्प यात्रा कार्यक्रम मे शामिल हुए। आज दोपहर विधायक दिनेश राय मुनमुन ने जबलपुर से नागपुर प्रवास पर जा रहें मध्यप्रदेश शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल से रुखड रेस्ट हाउस मे सौजन्य भेंट की इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष आलोक दुबे, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन,भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला उईके , नरेन्द्र टांक, प्रकाश शर्मा, आनंद शर्मा, परसराम सनोडिया, भाजपा जिला मंत्री संजीव मिश्रा, डाँ.अभिजीत चौहान,सुरेश भांगरे, दिलीप अग्रवाल, राजू यादव सहित अनेक भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
श्री पटेल से भेंट के पूर्व मे विधायक दिनेश राय मुनमुन केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रारंभ की गयी विकसित भारत संकल्प यात्रा के ग्राम सिहोरा मे आयोजित कार्यक्रम मे शामिल हुए।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!