Sun, 22 Nov 2026 | 09:51:48 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
भाजपा ने मौका दिया तो छिंदवाड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ूंगा : दीपक सक्सेना भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति का गठन, बाबूसिंह रघुवंशी को संयोजक की जिम्मेदारी स्काउट-गाइड की संवाद कार्यशाला में युवाओं ने लिया बदलाव का संकल्प बुराइयों के प्रेमी मत बनो... गुरुवाणी के संदेशों से गूंजा नगर कीर्तन तीन दिशाओं से गूंजेगा संघ का पथ संचलन, नगर पालिका चौराहे पर होगा त्रिवेणी संगम; मिशन स्कूल में समापन हरिदर्शन नगर में चोरों का आतंक! चार सूने मकानों के ताले तोड़ लाखों के जेवरात पार बरघाट में अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई, जामुन की लकड़ी से भरा ट्रैक्टर पकड़ा भाजपा ने मौका दिया तो छिंदवाड़ा विधानसभा से चुनाव लड़ूंगा : दीपक सक्सेना भाजपा के मीडिया विभाग में बड़ी जिम्मेदारी, मनोज मर्दन त्रिवेदी बने सिवनी जिला मीडिया प्रभारी पुलिस की वर्दी में जीवनभर देखा अनुशासन, संघ के गणवेश में दिखा समर्पण का अनूठा उदाहरण : प्रीतम सिंह उईके सिवनी के वैभव पवार की राष्ट्रीय राजनीति में नई पारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री नियुक्त भाजपा प्रदेश अनुशासन समिति का गठन, बाबूसिंह रघुवंशी को संयोजक की जिम्मेदारी स्काउट-गाइड की संवाद कार्यशाला में युवाओं ने लिया बदलाव का संकल्प बुराइयों के प्रेमी मत बनो... गुरुवाणी के संदेशों से गूंजा नगर कीर्तन तीन दिशाओं से गूंजेगा संघ का पथ संचलन, नगर पालिका चौराहे पर होगा त्रिवेणी संगम; मिशन स्कूल में समापन हरिदर्शन नगर में चोरों का आतंक! चार सूने मकानों के ताले तोड़ लाखों के जेवरात पार बरघाट में अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई, जामुन की लकड़ी से भरा ट्रैक्टर पकड़ा

संगीता रंजीत वासनिक बनीं विकास मोर्चा की संरक्षक

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Sep 08, 2026 02:59 pm / Post views : 522

संगीता रंजीत वासनिक बनीं विकास मोर्चा की संरक्षक
शेयर करें:

संगीता रंजीत वासनिक बनीं विकास मोर्चा की संरक्षक, उपचुनाव की तैयारी तेज

बरघाट (सिवनी) यशो :- नगर को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से गठित विकास मोर्चा ने आगामी नगर परिषद उपचुनाव को लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। मोर्चा की विगत दिनों आयोजित बैठक में स्वर्गीय रंजीत वासनिक की धर्मपत्नी श्रीमती संगीता रंजीत वासनिक को विकास मोर्चा का संरक्षक बनाया गया। बैठक में आगामी उपचुनाव सहित संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान मोर्चा के सदस्यों ने श्रीमती संगीता वासनिक के नेतृत्व में एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने का संकल्प व्यक्त किया।

रंजीत वासनिक के नेतृत्व में बना था विकास मोर्चा

बताया गया कि नगर के विकास और आमजन को अधिक से अधिक सुविधाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से स्वर्गीय रंजीत वासनिक के नेतृत्व में विकास मोर्चा का गठन किया गया था। इसके बैनर तले नगर परिषद बरघाट के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा गया था, जिसमें रंजीत वासनिक को जनता का समर्थन मिला और वे अध्यक्ष निर्वाचित हुए। मोर्चा के सदस्यों के अनुसार उनके कार्यकाल में बरघाट में विभिन्न विकास कार्य हुए और नगर को नई पहचान मिली। बाद में राजनीतिक विवादों के चलते उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज होने और कार्रवाई किए जाने का भी मोर्चा द्वारा उल्लेख किया गया।

13 वार्डों में उतारे थे प्रत्याशी

अगले नगर परिषद चुनाव में विकास मोर्चा ने 15 में से 13 वार्डों में अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे थे, जबकि दो वार्डों में राजनीतिक रणनीति के तहत प्रत्याशी नहीं उतारे गए। मोर्चा के अनुसार उसके 13 में से 7 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, जबकि छह प्रत्याशी कम अंतर से चुनाव हार गए। मोर्चा का दावा है कि बहुमत होने के बावजूद उसके अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को अध्यक्ष बनने का अवसर नहीं मिला। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों के बीच हुए राजनीतिक समीकरणों का भी मोर्चा ने उल्लेख किया।

रंजीत वासनिक के निधन के बाद भी जारी रहा संगठन

स्वर्गीय रंजीत वासनिक का 15 अगस्त 2024 को निधन हो गया। उनके निधन के बाद भी विकास मोर्चा के साथी संगठन के रूप में एकजुट रहे। अब नगर परिषद के एक वार्ड में पार्षद के निधन के बाद रिक्त हुई सीट पर उपचुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में विकास मोर्चा की बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी उपचुनाव की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

संगीता वासनिक ने जताया आभार

संरक्षक बनाए जाने के बाद श्रीमती संगीता रंजीत वासनिक ने मोर्चा के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर सभी साथियों से एकजुट होकर अभी से सक्रिय होने का आह्वान किया और बेहतर परिणाम के लिए मिलकर काम करने की बात कही। यह भी पढ़ें:- बरघाट की शिवांशी-अश्लेषा का राज्य स्तरीय कुश्ती के लिए चयन पारदर्शिता के सवाल पर बवाल, छोटे का प्रदर्शन तो बड़े पर पर्दा क्यों? शिक्षक राष्ट्र के भविष्य निर्माता, सरस्वती शिशु मंदिर में आचार्यों का हुआ गरिमामय सम्मान राष्ट्र निर्माता के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे शिक्षक: सांसद बंटी विवेक साहू https://www.olympics.com/hi/sports/wrestling/

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष