WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
Uncategorized

बरघाट मे लगातार हो रही चोरी की वारदातों से सहमे लोग, पुलिस गश्त पर उठ रहे सवाल

बरघाट यशो:- बरघाट में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से नगरवासी सहमे हुए हैं। शनिवार की रात्रि को अज्ञात चोरों ने बरघाट के वार्ड क्रमांक 14 में स्थित सद्गुरु शिवालय की लोहे की चैन? से बंधी दान पेटी को चोरों ने लोहे की चैन को काटकर दानपेटी और छोटे भगवान की मूर्ति को चुरा ले, वहीं बरघाट वार्ड क्रमांक 2 के बालाजी नगर में शिक्षक रविंद्र ठाकुर के घर का भी चोरी की गई जिसकी राशि की जानकारी नहीं मिल पाई है, वे अपनी बुजुर्ग मां का इलाज हेतु बाहर गया हुये थे। इसके पहले सद्गुरु शिवालय मंदिर के सामने स्थित हिमालय होम्स इलेक्ट्रॉनिक दुकान से चोरों ने लाखों की चोरी की थी जिसके आरोपियों को पुलिस अभी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। वही बाइक चोरी और साप्ताहिक बैठकी बाजार में मोबाइल फोन की चोरी आम बात हो गई है, इन घटनाओं के बाद लोग सहमे हुए हैं। कई किरायेदार व घर के लोग अपने घर को बंद कर शादी विवाह या अन्य कार्यक्रमों में घर को सूना छोड़कर में भी जाने से कतरा रहे हैं। साथ ही पुलिस की गश्त व कार्यशैली पर लोग सवाल उठा रहे हैं।
इनका कहना है- पुलिस ने मामले में प्राथमिकी करने के साथ ही आरोपियों की पहचान कर रही है। जल्द ही सभी मामले में गिरफ्तारी की जाएगी, संदिग्धतो से पूछताछ की जा रही है । साइबर एक्सपर्ट और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को बुलाकर जांच की जा रही है।
कृपाल शाह टेकाम
थाना प्रभारी बरघाट

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!