Uncategorized

दिशा लर्निंग सेंटर का कमाल: 17 अभ्यर्थियों का सुरक्षा बलों में चयन

आरपीएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ और सीआरपीएफ में युवाओं ने लहराया परचम

छिंदवाड़ा 17 अभ्यर्थी चयन – RPF, BSF, CISF और CRPF में – पुलिस टीम के मार्गदर्शन का योगदान

Chhindwara 03 April 2026
छिंदवाड़ा यशो:- पुलिस लाइन स्थित दिशा लर्निंग सेंटर के माध्यम से नि:शुल्क फिजिकल ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे अभ्यर्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न सुरक्षा बलों में सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि के तहत कुल 17 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।

 आरपीएफ में 11 युवाओं का चयन

इनमें से 11 अभ्यर्थियों ने रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) में कॉन्स्टेबल पद पर चयन हासिल किया है, जो जिले के लिए गौरव की बात है।

SSC GD के माध्यम से 6 का चयन

वहीं 6 अभ्यर्थियों ने SSC GD के माध्यम से विभिन्न केंद्रीय सुरक्षा बलों में जगह बनाई है:

  • लोकेश सरियाम – CISF
  • ऋतिक सोनी – BSF
  • सत्येंद्र बालवंशी – CISF
  • अंकित धुर्वे – CRPF
  • सुश्री कामिनी परतेती – CISF
  • सुश्री साधना पहाड़े – BSF

आरपीएफ में चयनित अभ्यर्थी

मनोज वानखेड़े, दिलीप साहू, अभिषेक सोलंकी, अभिषेक सूर्यवंशी, कुलदीप कुमार, राहुल रघुवंशी, कैलाश वनेश्वर, रंजीत साहू, राम घोटे, निकेत साहू एवं सुश्री भावना फकारे।

पुलिस टीम के मार्गदर्शन का योगदान

इस सफलता के पीछे पुलिस अधीक्षक अजय पांडे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के मार्गदर्शन के साथ रक्षित निरीक्षक आशीष तिवारी एवं आरक्षक विजय इनवाती की विशेष मेहनत और समर्पण का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

https://cisf.gov.in/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button