छिंदवाड़ादेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

अयोध्या से आये निमंत्रण को पहुँचाने में जुटे रामभक्त

सिवनी यशो:- श्रीरामजन्मभूमि में बन रहे भव्य मंदिर में आगामी पौष शुक्ल द्वादशी 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम का नवीन विग्रह नवनिर्मित भव्य मंदिर के गर्भगृह में विराजित करके प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी । इस दिन को ऐतिहासिक बनने के लिये पूरे देश भर में रामभक्त लगातार जुटे हुये है और पूरे देश को राममय बनाने के लिये उत्साहित है ।

अयोध्या से आये निमंत्रण को पहुँचाने में जुटे रामभक्त - Seoni News
राम मंदिर अयोध्या के अभूतपर्व आनंद में सभी सनातन धर्मियों की सभागिता बढ्चढकर रहने वाली है । सिवनी जिले में भी निरंतर रामभक्त जुटे है । 01 जनवरी से अयोध्या से आये अक्षत को घर घर पहुँचाने का कार्यक्रम किया जा रहा है । जिले के प्रत्येक वार्ड, ग्राम के लिये अक्षत और निमंत्रण पत्र पहुँचाने के लिये तिथियाँ निर्धारित की गयी है ।
सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर नगरों के वार्ड वार्ड में रामभक्त अयोध्या से आये निमंत्रण को अपनी टोलियों के साथ वितरित कर रहे है । यह निमंत्रण देने का काम 15 जनवरी तक चलने वाला है । रामभक्तों की टोलियाँ अयोध्या से पहुँचे अक्षत कलश से अक्षत निकालकर पूरे क्षेत्र में वितरित करने के लिये उसको व्यवस्थित कर रहे है और इस बात का ध्यान रखा जा रहा है कि कोई भी परिवार अक्षत के रूप में दिये जाने वाले निमंत्रण से वंचित न रह जाये ।
रामभक्तों की टोलियाँ बड़े उत्साह से अयोध्या से आये निमंत्रण को हर घर में पहुँचाने भी जुटे हुये है । सिवनी नगर के रानी दुर्गावती वार्ड में रामभक्तों की पहुँची टोली ने हर घर में अयोध्या से आये निमंत्रण को पहुँचाते हुये परिवारों से आग्रह किया कि यह निमंत्रण अयोध्या से आया है 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह को अपने वार्ड में सामूहिक रूप से उत्साह के साथ मनाया जायेगा और अयोध्या से आये अक्षत की पूजा की जायेगी। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लाइव प्रसारण को सामूहिक रूप से देखा जायेगा तथा भजन कीर्तन सहित अन्य धार्मिक अनुष्ठान किये जायेंगे । प्राण प्रतिष्ठा के दिन भर कार्यक्रमों के पश्चात शाम को सभी अपने अपने घरों में दीप मालिकाएँ जलाकर दीपावली मनायेंगे ।
सुभाष वार्ड के राम भक्तों ने बताया कि उनके द्वारा घर घर अक्षत पहुँचाने के तैयारी कर ली गयी है और गुरूवार को सभी वार्ड के रामभक्त घर घर पहुँचकर अयोध्या से आये निमंत्रण के अक्षत तथा पत्रक पहुँचाने का काम करेंगे ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button