क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

बरघाट पुलिस ने ऐल्युमिनियम तार के साथ किया चोरों के गिरोह को गिरफ्तार

बरघाट यशो:- बरघाट पुलिस द्वारा चालू बिजली के खम्बो से एल्युमिनियम तार चोरी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
दिनांक 15/12/23 को प्रार्थी नरेन्द्र कुमार ठाकरे उम्र 55 साल निवासी बरघाट में रिपोर्ट लेख कराया कि ग्राम कौडिया से बेहरई तरफ जाने वाली 11 केवी. विधुत लाईन के 8 खंभे के एल्युमिनियम तार किसी अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर ले गया है जिससे 50 हजार रूपये की नुकसानी हो जाने संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराया था। जिसकी रिपोर्ट पर थाना बरघाट में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अप. 666/2023 धारा 379 भादवि. का पंजीबद्ध किया गया था। विवेचना के दौरान धारा 120 थी, 411तादि तथा म.प्र. विद्युत अधिनियम की धारा 135 का इजाफा किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक सिवनी राकेश कुमार सिंह एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जी.डी. शर्मा के द्वारा थाना प्रभारी बरघाट को त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। ।
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ललित गठरे के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी के. एस. तेकाम थाना बरघाट के द्वारा थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा मूखबिर लगाये गये । मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्य की मदद से तार चुराने वाले आरोपी चोर 01. भोलाराम उके उम्र 60 साल नि.ग्राम भाटीवाडा 02. मनोज सैय्याम उम्र 30 साल नि.ग्राम नंदौरा 03. अजय धुर्वे उम्र 58 साल नि. द्वारका नगर थाना कोतवाली सिवनी तथा मौके पर ही चोरी की तार खरीदने वाले आरोपी 04. नईम अंशारी उम्र 35 वर्ष निवासी पतारी थाना केवलारी को पकड़ा गया तथा आरोपी नईम अंसारी के कब्जे से 05 बडे बोरियो में चोरी गई बिजली का एल्युमिनियम तार तथा घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन छोटा हाथी व तार काटने के औजार जप्त किया जाकर उक्त आरोपीयों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया तथा अन्य थानो को तार चोरी सबंधी रिपोर्ट हेतु आर.एम. किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी – भोलाराम पिता गोईन्द राम उके उम्र 60 साल नि.ग्राम भाटीवाडा थाना डूंडासिवनी, मनोज सैय्याम पिता मंशाराम सैय्याम उम्र 30 साल नि.ग्राम नंदौरा थाना लखनवाडा, , अजय धुर्वे पिता स्व. बलराम धुर्वे उम्र 58 साल नि. द्वारकानगर थाना कोतवाली सिवनी, नईम अंशारी पिता मो. हुसैन अंसारी उम्र 35 वर्ष निवासी पलारी थाना केवलारी।
बरामद शुदा मसरूका – चोरी की गई बिजली की एल्युमिनियम तार बजनी 129 किलो कीमती 50,000/-, घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन कीमत करीबन 05 लाख रूपये, तीन नग मोबाइल फोन कीमती करीबन 15,000/- रूपये (जुमला बरामद मसरूका 5,65,000/-)
इनकी रही मुख्य भूमिका- सराहनीय कार्य थाना प्रभारी निरीक्षक केएस टेकाम, उप निरीक्षक सतीश उइके, उपनिरीक्षक सत्येन्द्र उपाध्याय, साउनि देवेन्द्र जायसवाल, अजय बधेल, आर, विनय चौरिया (साइबर सेल सिवनी), प्र.आर. 147 बालचंद घोरमारे, वर्क्स. प्र.आर. 317 रंजीत पटले, रु. 389 अजय इवनाती, आर.249 राजेंद्र कटरे, आर.एस. 139 तरूण टेमरे, आर. 370 उपेन्द्र, आर.के. 575 नेपेन्द्र चौधरी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button