सिवनी यशो:- समाज का हर वर्ग सुखी हो, हर नागरिक का जीवन समृद्ध हो और अंतिम छोर के व्यक्ति तक विकास की पहुंच सुनिश्चित हो यह भाजपा सरकार का मिशन है। उक्ताशय की बात बरघाट विधायक कमल मर्सकोले ने अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कल्याणपुर में विकसित भारत संकल्प यात्रा शामिल होकर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुये कही ।
बरघाट विधायक कमल मर्सकोले ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा, सुशासन के संकल्प को साकार कर, आत्मनिर्भर भारत को आकार दे रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर जारी जनसेवा का महायज्ञ देशवासियों के जीवन को विकास के नए प्रकाश से आलोकित कर रहा है।

श्री मर्सकोले ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिये हमारे प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव हर संभव प्रयास कर रहे है और विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से हर पात्र व्यक्ति को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देकर उन्हें विकास की मुख्यधारा में जोडऩे के लिये हमारी सरकार संकल्पित है । श्री मर्सकोले ने कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय योजनाएँ बनती थी परंतु वह अपने चहेते व्यक्तियों को लाभ दे पाती थी परंतु हमारी सरकार हर व्यक्ति को बिना भेदभाव के लाभ पहुँचाकर पूरे राष्ट्र को सशक्त बनाने के लिये प्रयासरत है ।
बरघाट विधायक ने कहा कि यदि पात्र व्यक्ति किसी योजना के लाभ से छूट जाता है तो उसे लाभ देने के लिये सरकार स्वयं उसके दरवाजे पर पहुँचकर लाभांवित करें यह अभूतपूर्व प्रयास पहले की सरकारों ने नहीं किया परंतु भाजपा की सरकारें जनसेवा के लिये सत्ता में आती है और हमारी सरकारों के प्रयासों से पूरे देश में खुशहाली दिखाई दे रहे है यह ईमानदार और पवित्र सोच का परिणाम है । श्री मर्सकोले ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिये पूरी ताकत से प्रयास होंगे । पिछले पाँच सालों में विकास की गति प्रभावित हुई है परंतु हम सब मिलकर पुन: तेज प्रयास करेंगे और सारी कमी दूर करेंगे । विकास यात्रा के दौरान भाजपा नेत्री श्रीमती मीना बिसेन, बरघाट विधानसभा प्रभारी डाँ. अभिजीत चौहान, मंडल अध्यक्ष गौरव बिसेन, विजय रांहगडाले, सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकत्र्ताओं के साथ विकसित भारत संकल्प यात्रा में संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी शामिल हुये ।



