सिवनीमध्यप्रदेश

माटी के गणेश बनाकर विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सरस्वती शिशु मंदिर भैरोगंज में गणेश प्रतिमा निर्माण कार्यशाला, विद्यार्थियों ने घरों में मिट्टी के गणेश स्थापित करने का लिया संकल्प

माटी के गणेश निर्माण कार्यशाला में विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Seoni 12 September 2026
सिवनी यशो:- सरस्वती शिशु/उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैरोगंज, सिवनी में गणेश उत्सव को पर्यावरण हितैषी बनाने के उद्देश्य से माटी के गणेश निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ विद्यालय के आचार्य एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

सरस्वती शिशु मंदिर सिवनी में माटी के गणेश निर्माण कार्यशाला
माटी के गणेश निर्माण कार्यशाला में विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने के लिए प्रेरित करना तथा गणेश उत्सव के दौरान जल स्रोतों को प्रदूषण से बचाने के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण के अनुकूल धार्मिक आयोजनों का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला समन्वयक जनअभियान परिषद सिवनी श्री राजेन्द्र चौधरी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य श्री ओमप्रकाश यादव ने की। इस अवसर पर श्री अंगद राहंगडाले, नर्मदा समग्र अभियान सदस्य, श्री सुधीर सिंह ठाकुर, सदस्य जनअभियान परिषद, श्रीमती कविता बेले एवं श्रीमती रेखा पटले विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे।

मिट्टी से गणपति निर्माण की कला सीखी

कार्यशाला के दौरान श्री अंगद राहंगडाले ने विद्यार्थियों को मिट्टी के माध्यम से गणपति प्रतिमा निर्माण की कला से परिचित कराया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्राकृतिक मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने के लिए प्रेरित करते हुए इसके पर्यावरणीय महत्व की जानकारी दी।

विद्यार्थियों ने भी पूरे उत्साह के साथ मिट्टी से गणेश प्रतिमा बनाने की कला सीखी। कार्यशाला के दौरान छात्र-छात्राओं ने संकल्प लिया कि वे इस वर्ष अपने-अपने घरों में मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमा की स्थापना करेंगे और गणेश उत्सव के बाद प्रतिमा विसर्जन से होने वाले जल प्रदूषण को रोकने में अपनी भूमिका निभाएंगे।

सरस्वती शिशु मंदिर सिवनी में माटी के गणेश निर्माण कार्यशाला
माटी के गणेश निर्माण कार्यशाला में विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

प्रकृति और जल स्रोतों के संरक्षण का संकल्प

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ प्राकृतिक जल स्रोतों को स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त रखने का संकल्प दोहराया। कार्यशाला के माध्यम से उन्हें यह संदेश दिया गया कि परंपराओं और उत्सवों को प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर मनाया जा सकता है।

आयोजन में विद्यालय के भैया-बहिनों के साथ आचार्य परिवार ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यशाला में विद्यार्थियों की रचनात्मकता और उत्साह देखने को मिला तथा पूरे कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रमुखता से सामने आया।

यह भी पढ़े :-

जनविश्वास अभियान में सीईओ ने किया आश्रम-स्कूलों का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

महिला अधिकारियों पर ‘कक्का‌ जी’ की कथित टिप्पणी से सिवनी में उबाल, विधायक के बाद अधिकारी-कर्मचारी भी मैदान में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुभकामनाएं और अपनों का अपार स्नेह, मनोज मर्दन त्रिवेदी ने कहा—यही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी

मंडल के प्रत्येक बूथ पर सुव्यवस्थित होगा सेवा संकल्प अभियान: लीला बजोलिया

https://www.jagran.com/lifestyle/lifestyle-news-say-no-to-pop-make-eco-friendly-ganpati-idols-from-pure-clay-at-home-this-ganesh-chaturthi-follow-these-steps-40369393.html

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button