छिंदवाड़ामध्यप्रदेश

बनखेड़ी के बगलामुखी माता मंदिर की तर्ज पर सजेगा पंडाल, भव्य रूप में विराजेंगे छिंदवाड़ा के महाराजा

15वें वर्ष में दिव्य मंदिर की प्रतिकृति बनेगी आकर्षण का केंद्र, आज षष्ठी माता मंदिर से निकलेगा भव्य नगर आगमन चल समारोह

छिंदवाड़ा के महाराजा का आज भव्य नगर आगमन, बगलामुखी मंदिर की तर्ज पर सजेगा पंडाल

Chhindwara 11. September 2026
छिंदवाड़ा यशो:-  गणराज वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित श्री छिंदवाड़ा के महाराजा के 15वें वर्ष को यादगार बनाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस वर्ष हिमाचल प्रदेश के बनखेड़ी स्थित मां बगलामुखी माता मंदिर की तर्ज पर भव्य झांकी एवं पंडाल तैयार किया जा रहा है। इसी दिव्य मंदिर की प्रतिकृति में प्रथम पूज्य श्री छिंदवाड़ा के महाराजा विराजित होंगे।

गणराज वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक अमित राय एवं कोषाध्यक्ष डॉ. चंद्रकांत विश्वकर्मा ने बताया कि पंडाल को बगलामुखी माता मंदिर का स्वरूप देने के लिए कलाकार कई दिनों से लगातार कार्य कर रहे हैं। गणेश भक्त और सोसायटी के सदस्य भी तैयारियों में जुटे हुए हैं।

बगलामुखी मंदिर की प्रतिकृति बनेगी मुख्य आकर्षण

प्रबंधकारिणी सदस्य संदीप अग्निहोत्री एवं इमरत चक्रवर्ती ने बताया कि इस वर्ष पंडाल को विशेष स्वरूप दिया जा रहा है। बनखेड़ी स्थित मां बगलामुखी माता मंदिर की तर्ज पर पंडाल तैयार किया जा रहा है, जिसमें श्री छिंदवाड़ा के महाराजा विराजमान होंगे।

भक्तों को महाराजा के सुलभ और व्यवस्थित दर्शन हो सकें, इसके लिए इस वर्ष पंडाल का आकार भी बढ़ाया गया है। साथ ही महाराजा के भव्य नगर आगमन के लिए आकर्षक प्रवेश द्वार का निर्माण किया जा रहा है।

आज निकलेगा भव्य नगर आगमन चल समारोह

प्रबंधकारिणी सदस्य राजेश साहू एवं संकेत पांडे ने बताया कि श्री छिंदवाड़ा के महाराजा का भव्य नगर आगमन 12 सितंबर को होगा। दोपहर 3 बजे षष्ठी माता मंदिर से विशाल चल समारोह प्रारंभ होगा।

चल समारोह में जिले के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में गणेश भक्त शामिल होंगे। बैंड-बाजे और आकर्षक झांकियों के साथ निकलने वाले इस चल समारोह में लीजेंट लेडी ग्रुप के साथ मातृशक्ति ढोल वादन भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।

शाम 5 बजे आतिशबाजी के साथ होगा भव्य स्वागत

चल समारोह के दौरान शाम 5 बजे सत्कार तिराहे पर श्री छिंदवाड़ा के महाराजा की दिव्य एवं मनमोहक प्रतिमा का भव्य स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर आतिशबाजी भी की जाएगी।

महाराजा के नगर आगमन को लेकर गणेश भक्तों में उत्साह का माहौल है। आयोजन समिति द्वारा चल समारोह से लेकर पंडाल और दर्शन व्यवस्था तक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजकों ने अधिक से अधिक गणेश भक्तों से नगर आगमन समारोह में शामिल होकर श्री छिंदवाड़ा के महाराजा का स्वागत करने की अपील की है।

यह भी पढ़े :-

डाक विभाग की बड़ी सौगात: कक्षा 6वीं से 9वीं के छात्रों को मिलेगी 6 हजार छात्रवृत्ति, 20 सितंबर तक आवेदन

शनिवार को लगेगी नेशनल लोक अदालत, सिवनी समेत 5 न्यायालयों में सुलह से निपटेंगे विवाद; समय-धन दोनों की होगी बचत

मोनिका बट्टी के सूने मकान में चोरी का खुलासा, लाइसेंसी रिवाल्वर और कारतूस चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर में 11 सितंबर से यात्री परिवहन विजन समिट-2026, CM मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

https://hindi.indiawaterportal.org/river-and-pond/jam-nadi-gotmar-mela-stone-pelting

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button