क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

दिन दहाडे सोने चांदी के जेवर सहित नगदी उडा ले गये चोर

लखनादौन यशो:- नगर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं आए दिन लगातर कई घटनाएं सामने आई हैं जिससी अभी तक तफतीस जारी हैं। लखनादौन के विनोबा भावे वार्ड क्र. 05 से बायपास से सटे अनिल चौरसिया के मकान में दिन दहाडे चोरी हो गई जिसमें चोरों द्वारा सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी भी अज्ञात चोर ले उडे। ज्ञात हो कि घटना 5 से 6 बजे के बीच है जब अनिल अपने परिवार के साथ अपने पुष्तैनी घर समनापुर गये हुये थे उसी बीच मौका पाकर अज्ञात चोरों ने घर पर धावा बोल दिया और घर का ताला तोडकर अंदर रखी आलमारी का भी ताला तोडकर नगदी और सोने चांदी के जेवर चुराकर ले गये। मकान मालिक के वापस आने पर उन्हे सिर्फ दरवाजे पर चटकनी लगी हुई मिली तो उन्हें शंका हुई अंदर जाने के बाद देखा की आलमारी खाली पडी हैं और उसमें रखे कपडे तितर बितर बिखरे पडे हैं। अनिल चौरसिया के अनुसार चोरों द्वारा उनकी एक फाइल भी ले गये जिसमें एटीएम कार्ड पासबुक व अन्य दस्तावेज रखे हुये थे। पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज मामले की जांच की जा रही हैं वहीं रविवार को एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची ओर घटनास्थल से फिंगर प्रिंट उठाये।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button