छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिलाइफस्टाइलसिवनी

माता सीता ने दिया सदा सुहागन रहने का आशीर्वाद

महिला संगठन द्वारा सुहाग सिंदूर कार्यक्रम तथा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता रखी

 

माता सीता ने दिया सदा सुहागन रहने का आशीर्वाद - Seoni News
लखनादौन यशो:- हमेशा अपने सामाजिक कार्यक्रम के जरिये चर्चा मे रहने वाले महिला संगठन द्वारा एक बार फिर कुछ ऐसा ही एक कार्यक्रम का आयोजन किया। अयोध्या मे बन रहे राममंदिर से जहॉ सारा देश खुशी से झूम रहा है वही विभिन्न समाजसेवी संस्थायें अपने अपने तरीके से विभिन्न आयोजन कर रही हैं। ऐसे समय मे नगर के महिला संगठन ने भी कुछ अभिनव करने की चाह भी एक कार्यक्रम रखा।यह कार्यक्रम हल्दी कुमकुम का था, जिसमे भगवान राम का वर्षो की तपस्या के बाद आगमन, उनका विवाह, भक्ति मे सराबोर नगर वासी, झोपडी के भाग आज जाग जायेंगे, गाती बहने, नाचते गाते भगवान की अगवानी, सुहाग सिंदूर कार्यक्रम तथा विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता रखी गयी थी।

माता सीता ने दिया सुहाग

–सभी बहनो की खुशी का ठिकाना नही रहा जब उन्हे माता सीता ने एक एक कर बारी बारी से सिन्दूर लगाकर लम्बे सुहाग का आशीर्वाद दिया।साथ ही सुहाग के प्रतिक रूपी सिंगार सामग्री भेंट की, अंजू यादव सीता के रूप मे बहुत सुन्दर लग रही थी।

राम आगमन और स्थापना-

-जहॉ 22 जनवरी को अयोध्या मे मंदिर मे भगवान राम की स्थापना हो रही है।संगठन की बहनो ने पुष्पवर्षा के साथ ,भजन झोपडी के भाग आज जाग जायेंगे राम आयेंगे,गाकर भगवान राम का स्वागत किया। सरिता गुप्ता और सीमा गोल्हानी ने भजन से शॅमा बॉधा।

मराठी वेशभूषा प्रतियोगिता-

-संगठन हर वर्ष यह प्रतियोगिता करवाता है।जिसमे सीनियर वर्ग मे सरिता गोस्वामी प्रथम रही, रत्ना गोल्हानी द्वितीय रही।जूनियर वर्ग मे शिवाली तिवारी प्रथम, शिखा विश्वकर्मा दितीय रही।चंन्द्रलेखा, दुर्गेश, आशा, मनोरमा,अंकिता,शिखा,मंजू आदि द्वारा सभी प्रतियोगियों का प्रदर्शन भी अच्छा रहा।

मराठी नृत्य प्रतियोगिता-

-इस प्रतियोगिता मे ममता लोखंडे प्रथम रही।इन्होने अपने नृत्य से सबका मन मोह लिया।सभी बहनो ने भी एक से बढकर एक मराठी नृत्य की प्रस्तुती दी।
सफल मंच संचालन कल्पना राणा, मधु जैन, अर्चना निगम ने किया। जज की भूमिका रजनी अग्रवाल, वसुन्धरा गोल्हानी, सृष्टी शिवहरे ने निभाई।संगठन संचालक अर्चना तिवारी ने बताया की हल्दी कुमकुम का यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष सुहागन बहनो के महत्वपूर्ण त्यौहार के रूप मे संस्था द्वारा मनाया जाता है।इस वर्ष अयोध्या मे भगवान राम की मूर्ती स्थापना और मंदिर निर्माण के कारण संगठन ने इसे विशेष इवेन्ट के रूप मे प्रस्तुत किया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button