छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिसिवनी

21 सौ दीपक से जगमगायेगा राम मंदिर

 

21 सौ दीपक से जगमगायेगा राम मंदिर - Seoni News
सिवनी यशो:- रामद्वार में झूले पर रामलला की झांकी सजाई गई है, राम मंदिर में सुंदरकांड पाठ, 11 फिट की अगरबत्ती, महाआरती भोग और 21 सौ दीपकों प्रज्ज्वलित किये जावेंगे।
अयोध्या जी मे श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही श्री रामदल समिति द्वारा नगर में अनेक आयोजन किये जा रहे है
जिसमे नेहरू रोड श्री रामद्वार में रामलला ध्वजा पताकाओं के साथ विशेष साजसज्जा की गई है यहाँ पर श्री रामलला की झांकी बनाई गई है श्रद्धालुओ को श्री रामलला कमल सिंहासन पर विराजित झूला झूलते नजर आएंगे।
सोमवार 22 जनवरी के लिये शुक्रवारी स्थित श्री राम मंदिर को विशेष रूप से सुसज्जित किया गया अद्भुद विद्युतछटा के साथ मंदिर शोभायमान हो रहा है गर्भगृह को भी पुष्पों से सजाया गया है, 22 जनवरी की सुबह यहाँ 11फिट की 36 घण्टे लगातार जलने वाली अगरबत्ती सिवनी विधायक श्री दिनेश राय द्वारा प्रज्वलित की जावेगी तथा अयोध्या जी के आयोजन का सीधा प्रसारण स्क्रीन के माध्यम से किया जावेगा और फिर 09 बजे से सुंदरकांड समिति द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का पाठन होगा, 12 बजे महाआरती के बाद महाप्रसाद वितरण होगा।
शाम के समय पुन: सुंदरकांड समिति द्वारा 21सौ दीपक मंदिर में प्रज्वलित किये जायेंगे और राम खिचड़ी का वितरण होगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button