सिवनी यशो :- भगवान राम की परम पुनीत जन्मभूमि अयोध्या में भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के विलक्षण अवसर 22 जनवरी को पूरा सनातन समाज प्रफुल्लित है और पूरे देश में उत्सव मनाया जा रहा है इसी कड़ी सिवनी नगर में महावीर मढिय़ा में पिछले 19 जनवरी से लगातार धाार्मिक आयोजन के साथ कार्यक्रम संपन्न किये जा रहे है । मंदिर परिसर को भव्यता के साथ सजाया गया है । 22 जनवरी को प्रात: राम भक्त हनुमान का अभिषेक पूजन किया जायेगा अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लाइव कार्यक्रम को देखने के साथ मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया जायेगा । 22 जनवरी को महावीर मढिय़ा में दिन भर धार्मिक आयोजन संपन्न होंगे । शाम के समय मंदिर परिसर में दीपोत्सव मनाया जायेगा रामदीपक के माध्यम से दीप मालिकाओं से परिसर जगमग किया जायेगा । शाम 7:00 बजे से सनातन समाज के अध्यक्षों एवं पूर्व जिला पुलिस अधीक्षक सेवा निवृत आई जी रमन सिंह सिकरवार की प्रतिष्ठा पूर्ण उपस्थिती में श्रीरामदीपक प्रज्जवलित कर राम दीप मालिकाओं से परिसर की सज्जा काआयोजन होने के पश्चात इसी प्रांगण में देश के प्रख्यात भजन गायक मुम्बई,जबलपुर, नागपुर के कलाककारों द्वारा भगवान श्रीराम जी के भजन की सुंदर प्रस्तुति दी जायेगी । कार्यक्रम के समापन पर भगवान श्रीराम की महा आरती का आयोजन किया जायेगा । भक्तिमय इस कार्यक्रम में सभी सभी सनातन धर्मानुरागियों से समिति की ओर से पूर्व नपा अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी, आशीष अग्रवाल, नागेन्द्र चौरसिया, रविन्द्र अग्रवाल, संतोष चौरसिया, पप्पन सोनी ने अधिक से अधिक संख्या मे ंउपस्थिती का आग्रह करते हुये कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर को हम सिवनी में ही राम भक्ति में सराबोर होकर मनायेगे जिस में आप सभी की उपस्थिती अयोध्या में उपस्थिती का एहसास करायेगी ।
Related Articles
हर्रई सिविल अस्पताल में भक्ति के साथ सेवा का संदेश, गणपति आरती में उमड़ रहे श्रद्धालु
September 22, 2026
चौसरा पावर प्लांट जल्द शुरू कराने की मांग, मुख्य सचिव से मिले सांसद बंटी विवेक साहू
September 21, 2026
Check Also
Close

